– भेल के फाउंड्री गेट पर हेम्टू इंटक का सत्याग्रह
भोपाल
गुरूवार को भेल भोपाल कर्मियो की ज्वलंत समस्याओ के निराकरण हेतु हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा विशाल सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जिसमें भेल भोपाल के सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा 9 अगस्त 1942 भारत छोड़ो आंदोलन की याद में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 9 अगस्त की पूर्व संध्या में 8 अगस्त को विशाल सत्याग्रह किया गया। सत्याग्रह के अवसर पर मध्य प्रदेश इंटक अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी ने कहा की आज भेल भोपाल के कर्मचारियों को सोचने की आवश्यकता है कि
हम कौन थे क्या हो गए और क्या होंगे अभी
आओ विचार आज मिलकर ये समस्याए सभी।
त्रिपाठी ने कहा कि पिछले कई वर्षो के संघर्ष का परिणाम है की कर्मचारियों को दोनों बोनस, सम्मानजनक रिवॉर्ड स्कीम,वेज रिवीजन, पदनाम परिवर्तन, प्रमोशन पॉलिसी में सुधार ,ई एल इंनकेशमेंट, ब्रांडेड कम्पनियो के शूज ग्रीवांस कमेटी एवं अन्य कई कर्मचारियों से सम्बंधित समस्याओ का निराकरण हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा करवाया गया परंतु वर्तमान प्रतिनिधि यूनियनों द्वारा नई चीजे तो दिलवाना दूर कर्मचारियों की सुविधाओ को एक एक कर कटवाया जा रहा है।ग्रीवांस कमेंटी बंद है।रिवार्ड स्कीम और मिनिमाइज हो गई है बोनस का अता पता नहीं है नाईट एलाउंस रिवाइज नहीं हो रहा है।कर्मचारियों को दिलवाई गई हर सुविधाओ के पीछे एक संघर्ष की कहानी है।जो अब कर्मचारियों से दूर होती जा रही है।
इंटक यूनियन के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा की वर्तमान प्रतिनिधि यूनियने चुनाव जीतकर मैदान से बाहर हो गई है।कर्मचारियों की समस्याओ का अम्बार लगता जा रहा है।कैंटीन ,अस्पताल एवं टाउनशिप में अव्यवस्था व्याप्त है जिससे कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाये भी नहीं मिल पा रही है। यूनियन के महामंत्री गौतम मोरे ने कहा की भेल के समस्त कर्मचारियों को एकजुट होकर इंटक यूनियन को मजबूत करना है तभी कर्मचारियों के मुद्दे हल हो पायेगे।
युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा की प्रतिनिधि यूनियनों के ईगो के चक्कर में कर्मचारी पिस रहा है। कर्मचारियों की समस्याओ का निराकरण न कर केवल एक दूसरे पर आरोप – प्रत्यारोप लगाया जा रहा है।पुरानी दर पर स्टाफ कैंटीन चालू करवाई जाये जिससे कर्मचारियो को भरपेट एवं पौस्टिक भोजन मिल सके ।यूनियन के धर्मेन्द्र अवस्थी ,सतेंद्र शर्मा, सी आर नामदेव ने कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों को उठाया एवं उनके निराकरण की बात कही।
