18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रदेश के 270 सीएम राइज स्कूलों में स्वीमिंग पुल और स्मार्ट क्लासेस...

प्रदेश के 270 सीएम राइज स्कूलों में स्वीमिंग पुल और स्मार्ट क्लासेस भी होंगी

Published on

– मंत्री कृष्णा गौर ने किया निशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ, कहा-सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ने शुक्रवार को सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा भेल में निशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। आप सब बड़े सौभाग्यशाली बच्चे हैं। जिन्हें सीएम राइज स्कूल में पढ़ने का अवसर मिला है। एक ऐसा स्कूल जिसके लिए लोग एडमिशन के लिए तरसते हैं और जिस स्थान पर मैं हूं लगभग हर रोज 20 से 25 पेरेंट्स ऐसे आते थे। जिनकी अभिलाषा होती थी कि हमारे बच्चों का एडमिशन किसी भी तरह से सीएम राइस महात्मा गांधी स्कूल में हो जाए। यह स्कूल पूरे मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा सीएम राइस स्कूल बनने जा रहा है।

मध्य प्रदेश के 270 सीएम राइस स्कूलों में यह पहला ऐसा विद्यालय है जिसकी लागत 100 करोड रुपए है। मैं जिस स्कूल में पढ़ी वह प्राइवेट स्कूल रहा होगा लेकिन उसमें भी स्विमिंग पूल नहीं था लेकिन बच्चों को स्विमिंग पूल देने का काम हम कर रहे हैं स्मार्ट क्लासेस नहीं थी लेकिन मेरे बच्चे स्मार्ट क्लासेस में पड़ेंगे। स्कूल के माध्यम से आपके बेहतर भविष्य के लिए आपके बेहतर करियर के लिए यह मध्य प्रदेश की सरकार लगातार कदम उठा रही है और इसलिए आज सभी बच्चों से कहना चाहूंगी कि जब अच्छी सरकारें काम करती है जब अच्छी सरकारें चुनकर आती है तो वह जनता की अभिलाषा और अपेक्षा पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करती है।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर रही है। मध्य प्रदेश के विद्यालयों में बहुत सारी सुविधाएं बच्चों को हम उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती हेमलता परिहार वाइस प्रिंसिपल विजय कुमार जिला शिक्षा अधिकारी ऐके अहिरवार और क्षेत्र के पार्षद नीरज सिंह उपस्थित रहे।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...