भोपाल।
भारतीय मजदूर संघ के साथ विविध संगठनों ने डॉक्टर सुधाकर कुलकर्णी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मध्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय ठेंगड़ी भवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिमते, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह,ए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य प्रांत के संघचालक अशोक पांडे, भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री हितांनद शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हेमंत मुक्तिबोध, विलास जी घोले, सुल्तान सिंह शेखावत, मधुकर सांबले, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान तिवारी, ने श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में अपना संस्मरण दिया।
