7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यभारी बारिश के बाद जलमग्न हुआ पटना, विधानसभा कैंपस और मंत्रियों के...

भारी बारिश के बाद जलमग्न हुआ पटना, विधानसभा कैंपस और मंत्रियों के बंगले में भी घुसा पानी

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश होने के बाद सरकार की तैयारियों की पोल खुल गई. पूरा शहर पानी-पानी हो गया. लगातार बारिश के बाद बिहार विधानसभा परिसर, आसपास के कई मंत्रियों के बंगले और पटना के अस्पतालों सहित कई अन्य स्थानों पर पानी भर गया.

पटना में हुई जबरदस्त बारिश
न्यूज एजेंसी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अलग-अलग प्रभावित इलाकों का दौरा किया. शहर में 41.8 मिमी बारिश हुई, जिससे स्ट्रैंड रोड, राजबंसी नगर, बोरिंग रोड, बेली रोड और पाटलिपुत्र कॉलोनी सहित अधिकांश पॉश इलाकों और निचले इलाकों में पानी भर गया, साथ ही वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई है.

मंत्रियों के घर में जलभराव
बिहार विधानसभा परिसर में जलजमाव हो गया. कुछ सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले कई राज्य मंत्रियों के आधिकारिक बंगलों में भी पानी भर गया. मुख्यमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों में पंप हाउस का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भारी बारिश के दौरान शहर में जलजमाव न हो.शहर भर से सोशल मीडिया पर जलभराव के दृश्य और रिपोर्ट सामने आने के बाद शहरी विकास और आवास मंत्री नितिन नबीन ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई.

अधिकारियों की छुट्टी रद्द
उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने तैयारियों और रिस्पांस सिस्टम की कमी पर ध्यान दिया. नबीन ने कहा कि छुट्टी पर गए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस आने के लिए कहा जाना चाहिए और उनके कार्यालय के अनुसार, 30 सितंबर तक कोई छुट्टी मंजूर नहीं की जानी चाहिए.

इस बीच, राज्य सरकार ने राज्य भर में जिला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है क्योंकि पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के बाद कई नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है. राज्य के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि अब तक स्थिति चिंताजनक नहीं है.

उफान पर कई नदियां
पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से राज्य में गंडक, कोसी, गंगा, बूढ़ी गंडक, महानंदा और कमला जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. पटना, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण में कुछ स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. राज्य में बगहा, पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, खगड़िया और झंझारपुर में भी नदिया उफना गई हैं.

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...