12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यइटावा में नाले के निर्माण के दौरान गिरी दीवार, मलबे में दबकर...

इटावा में नाले के निर्माण के दौरान गिरी दीवार, मलबे में दबकर तीन की मौत, दो घायल

Published on

इटावा,

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक निर्माणाधीन नाले से सटी दीवार का हिस्सा गिर जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए. इस हादसे को लेकर एसपी (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना मेहदीपुर गांव में दोपहर करीब एक बजे हुई जब नाली निर्माण स्थल से सटी एक दीवार अचानक गिर गई, जिससे पांच मजदूर मलबे में दब गए.

उन्होंने कहा, ‘मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार, चंद्रप्रकाश और रामानंद के रूप में की गई है. घायल श्रमिकों अरुण कुमार और ओमप्रकाश को बचा लिया गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया हैं.’

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की. अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन की तरफ से चकरनगर एसडीएम ब्रह्मानंद और सीओ प्रेम सिंह थापा ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया.

उपमंडलीय मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन ने ग्रामीणों को इस घटना में मारे गए लोगों के परिवार की सहायता के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत राहत देने का आश्वासन दिया है. इस बीच, स्थानीय पुलिस ने कहा कि वो आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं कर रहे हैं जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

वहीं एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि सरकारी योजना के अंतर्गत मृत मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कोष से पांच लाख रुपए, तीस हजार रुपए पारिवारिक, बच्चे पढ़ाई के लिए चार हजार प्रति महीने दिए जाएंगे, इसके अतिरिक्त जो भी सहयोग प्रशासन से होगा वो दिए जाएंगे.

घायलों को अस्पताल में देखने पहुंचे एसपी (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि दीवार गिर गई थी जिसमें पांच मजदूर दब गए थे, तीन की मृत्यु हो गई है, जो दो घायल हैं उनका उपचार चल रहा है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...