18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजयशंकर ने बीबीसी रिपोर्टर की बंद कर दी बोलती, पुतिन को गले...

जयशंकर ने बीबीसी रिपोर्टर की बंद कर दी बोलती, पुतिन को गले लगाने पर पूछा सवाल तो पढ़ा दिया संस्कृति का पाठ

Published on

कीव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूक्रेन के दौरे पर गए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुक्रवार को दिलचस्प वाकया हुआ। यूक्रेन की राजधानी कीव में जब बीबीसी रिपोर्टर ने अपने सवाल से फंसाने की कोशिश की तो जयशंकर ने करारा जवाब देकर उसे चुप करा दिया। शुक्रवार भारतीय विदेश मंत्री पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात के बाद इसके बारे में जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान बीबीसी के रिपोर्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले महीने रूस दौरे पर पुतिन को गले लगाने को लेकर सवाल पूछ लिया। इसके बाद जयशंकर ने भारतीय और ब्रिटिश संस्कृति की तुलना करने वाला जवाब दिया।

जयशंकर ने कहा, ‘हमारी दुनिया (संस्कृति) में जब लोग आपस में मिलते हैं तो एक दूसरे को गले लगाते हैं। ये शायद आपकी संस्कृति का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। आज ही मैंने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को गले लगाया और मैंने उन्हें कई दूसरे नेताओं और अलग-अलग जगहों पर ऐसा करते हुए देखा है।’ जयशंकर ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे बीच इन शिष्टाचार मुलाकातों को लेकर हल्की सांस्कृतिक दूरी है।’

यूक्रेन यात्रा को बताया ऐतिहासिक
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली यूक्रेन यात्रा पर कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दौरा है। विदेश मंत्री ने मोदी की कीव यात्रा को ऐतिहासिक बताया। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच चर्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा द्विपक्षीय संबंधों के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि व्यापार, आर्थिक मुद्दों, रक्षा, औषधि, कृषि और शिक्षा पर चर्चा हुई। मोदी और जेलेंस्की ने भारत-यूक्रेन अंतर-सरकारी आयोग को विशेष रूप से व्यापार और आर्थिक संबंधों के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का काम सौंपा।

पीएम मोदी और जेलेंस्की में क्या हुई बात?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की को यूक्रेन में शांति बहाली के लिए ‘हर संभव तरीके’ से योगदान करने की भारत की इच्छा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी चर्चा के बारे में भी बात की। विदेश मंत्री ने रूस और यूक्रेन युद्ध पर कहा, ‘भारत का मानना है कि दोनों पक्षों को समाधान खोजने के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत करनी चाहिए।’

Latest articles

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...