15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP से गुजरात के लिए निकले 3 मासूम... बर्थडे में मिले रुपये...

MP से गुजरात के लिए निकले 3 मासूम… बर्थडे में मिले रुपये रखे और बेरहम पिता से तंग आकर छोड़ा घर

Published on

रीवा ,

रीवा में पिता की प्रताड़ना से तंग आकर 3 मासूम 3 बच्चों ने घर छोड़ दिया. बच्चे 25 किलोमीटर का सफर तय कर शहर पहुंचे और गुजरात जाने की तैयारी में थे. लेकिन आगे के सफर में जाते इससे पहले पुलिस पहुंच गई और समझा कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया.

पूरा मामला इस तरह है कि शहर से 25 किलोमीटर दूर बैकुंठपुर थाना इलाके में रहने वाले 2 बहनें और 1 भाई पिता की प्रताड़ना से तंग आकर दादाजी के पास गुजरात जाने के लिए निकल पड़े थे. न तो दादा जी का पूरा पता था और न ही इनके पास रुपए. बैकुंठपुर से आटो में सवार होकर रीवा शहर आ गए. यहां से पैदल ही आगे के सफर में निकल पड़े. इसी बीच एक पत्रकार की नजर इन पर पड़ी और उसने पुलिस को खबर कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चो को समझाया और अपने साथ ले आई.

बच्चों ने बताया कि उन्होंने अपने गिफ्ट में मिले रुपयों को इकट्ठा करके रखा था. वह अपने पिता से बहुत परेशान हो गए थे. पिता आए दिन नशे की हालात में उनके साथ मारपीट करते हैं. मां के साथ भी पिता का यही व्यवहार है. पिता के साथ उनकी बुआ भी मम्मी को आए दिन परेशान करती है. जिससे मम्मी अब अलग रहती हैं, जबकि वह पिता के साथ रहते हैं. उन्हें न तो पेटभर खाना मिलता और न ही प्यार.

दरअसल, बच्चों के माता-पिता का मामला फैमिली कोर्ट में दर्ज है. मासूम बच्चों ने बताया कि पापा शराब के नशे में आए दिन हमें मारते हैं, इसलिए हमें गुजरात जाना है. हम दादा जी के पास रहेंगे, हमें पापा के पास नहीं जाना है.

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि घर से निकले बच्चों की सूचना सही समय पर पुलिस को मिली. इसके चलते बच्चे सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिए गए, नहीं तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी. बच्चों को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है. सीडब्ल्यूसी को इसकी जानकारी दी गई है. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बच्चों के बयान लिए हैं. परिवारवालों से बात करके बच्चों के उचित निराकरण को लेकर प्रयास शुरू किया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...