32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल त्रिची में रोबोटिक गैस शील्डेड वेल्डिंग स्टेशन का उद्घाटन

बीएचईएल त्रिची में रोबोटिक गैस शील्डेड वेल्डिंग स्टेशन का उद्घाटन

Published on

त्रिची।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) के वेल्डिंग अनुसंधान संस्थान ( डब्ल्यूआरआई) , त्रिची। ने एक नए रोबोटिक गैस शील्डेड वेल्डिंग स्टेशन का अनावरण किया है, जिसका उद्घाटन भेल के मानव संसाधन निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर ने किया।

श्री ठाकुर, जो बीएचईएल की त्रिची और थिरुमायम इकाइयों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं , ने डब्ल्यूआरआई और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित कॉमन इंजीनियरिंग फैसिलिटी सेंटर (सीईएफसी) की प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान की क्षमताओं में सुधार के लिए डब्ल्यूआरआई के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान नए रोबोटिक गैस शील्डेड वेल्डिंग स्टेशन का उद्घाटन किया, जो सीईएफसी परियोजना के तहत प्रशिक्षुओं को स्वचालित वेल्डिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने में भी सहायता करेगा। श्री ठाकुर ने अपने दौरे के दौरान बीएचईएल के महाप्रबंधकों, उत्पाद एवं कार्यात्मक प्रमुखों, विभिन्न अधिकारियों तथा कर्मचारी यूनियनों एवं अन्य एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने बॉयलर उत्पादन, उन्नत प्रौद्योगिकी उत्पादों, वाल्वों और सीमलेस स्टील ट्यूब प्लांट के लिए विभिन्न उत्पादन सुविधाओं का दौरा किया।

सूत्रों के अनुसार, निदेशक ने बीएचईएल त्रिची के कैलासपुरम टाउनशिप में नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया और बीएचईएल सामुदायिक केंद्र में एक नए इनडोर शटल बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने फैक्ट्री परिसर में एक पौधा भी लगाया। इस अवसर पर बीएचईएल तिरुचि कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी निदेशक एस. प्रभाकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

पंजाब में कृषि पर होने वाली हाई-लेवल मीटिंग अचानक रद्द; सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल होने वाले थे शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में कृषि, उन्नत खेती अनुसंधान और किसानों की आय बढ़ाने जैसे संवेदनशील...

पंजाब के सीएम भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने संभाला मोर्चा; मानसा नगर कौंसिल चुनाव में आप उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट

पंजाब। नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।...

भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर; तपती गर्मी में ढाई घंटे में पूरा किया सफर

भोपाल। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...