32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल टाउनशिप में अब तक 58 हजार से ज्यादा पौधे रौंपे,...

बीएचईएल भोपाल टाउनशिप में अब तक 58 हजार से ज्यादा पौधे रौंपे, सभी जीवित

Published on

— यूनिट के कार्यपालक निदेशक ने किया था वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, 1200 नए पौधे लगाए

भोपाल।

प्रधान मंत्री के आह्वान को ध्यान में रखते हुए बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने इस वर्ष वृहद स्तर पर पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में भेल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने हाल ही में इस अभियान का शुभारम्भ पौधरोपण से करते हुए करते हुए सभी कर्मचारियों से पौधरोपण का अनुरोध किया।

इसी शृंखला में शुक्रवार को बीके सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की उपस्तिथि मे नगर प्रशासन, प्रचार एवं जनसम्पर्क और एचएसई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा डी सैक्टर, बरखेड़ा में 1200 पौधे पर्यावरण वानिकी वनमंडल के सहयोग से लगाए गए।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण समृद्धि के लिये बीएचईएल भोपाल द्वारा हर वर्ष हजारों की संख्या मे पौधे लगाए जाते हैं और इस वित्तीय वर्ष में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक बीएचईएल उद्यानिकी विभाग द्वारा स्वयं एवं विभिन्न संस्थाओ के सहयोग से 58000 से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। उपरोक्त वृक्षारोपण कार्य से न केवल पर्यावरण संरक्षण मे अपितु अनावशयक झुग्गी क्षेत्र—अतिक्रमण विस्तार के नियंत्रण मे भी सफलता मिली है।

बीएचईएल द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण से पर्यावरण मे ऑक्सीजन की मात्रा तो बढ ही रही है साथ ही साथ हवा की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। वायु प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और मानवीय कार्यों के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन जैसी चीजों के कारण आज हम गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन्हीं समस्याओ को ध्यान मे रखते हुए अगली पीढ़ी को बेहतर जीवन देने के उद्देशय एवं उनके भविष्य को संरक्षित करने के प्रयास के अंतर्गत बीएचईएल द्वारा वृहद स्तर पर हर साल पौधरोपण किया जा रहा है।

Latest articles

पंजाब में कृषि पर होने वाली हाई-लेवल मीटिंग अचानक रद्द; सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल होने वाले थे शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में कृषि, उन्नत खेती अनुसंधान और किसानों की आय बढ़ाने जैसे संवेदनशील...

पंजाब के सीएम भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने संभाला मोर्चा; मानसा नगर कौंसिल चुनाव में आप उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट

पंजाब। नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।...

भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर; तपती गर्मी में ढाई घंटे में पूरा किया सफर

भोपाल। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा...

100 करोड़ से संवरेगा छोला का ऐतिहासिक मंदिर: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर’, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

भोपाल। राजधानी में धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...