17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिमर्यादा के लिए छोड़ी गद्दी, प्रभु श्रीराम के जैसे केजरीवाल ने भी......

मर्यादा के लिए छोड़ी गद्दी, प्रभु श्रीराम के जैसे केजरीवाल ने भी… क्या बोले दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज

Published on

नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान से दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अगले मुख्यमंत्री के नाम का फैसला कुछ ही समय में होने वाला है। इस बीच दिल्ली सरकार के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस्तीफा देकर अरविंद केजरीवाल ने बिल्कुल वैसा ही किया जैसा भगवान राम ने मर्यादा के लिए अयोध्या की गद्दी छोड़कर किया था।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सतयुग में जो हुआ था वह अब हो रहा है। उन्होंने कहा कि सतयुग में राम मर्यादा के नाम पर 14 साल के लिए वनवास चले गए थे। आज केजरीवाल ने वही किया। वह भगवान नहीं हैं लेकिन सतयुग के बाद ये पहली बार हुआ है।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार कहा कि केजरीवाल के खिलाफ की गई साजिशों के चलते दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी से बेहद नाराज है। दिल्ली की जनता चाहती है कि जल्द चुनाव हो ताकि वह दोबारा ईमानदारी के नाम पर चुनाव लड़ने वाले नेता अरविंद केजरीवाल को गद्दी पर बिठा सके।

मंगलवार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देंगे। इसके बाद विधायकों की बैठक होगी जिसमें नए नेता का चयन होगा और फिर सरकार बनाने का दावा पेश होगा। आम आदमी पार्टी (AAP) के दूसरे नेताओं ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के फैसले को साहसिक और क्रांतिकारी कदम बताते हुए अपने राष्ट्रीय नेता की सराहना की है। केजरीवाल की प्रशंसा करते हुए AAP नेताओं ने इसे क्रांतिकारी बताया है और कहा कि इसका श्रेय उनकी ईमानदारी और लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को जाता है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...