17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'वन नेशन, वन इलेक्शन' को चिदंबरम ने बताया नामुमकिन, बोले- लागू करने...

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को चिदंबरम ने बताया नामुमकिन, बोले- लागू करने के लिए पांच संशोधनों की जरूरत

Published on

नई दिल्ली,

देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट है. इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का कहना है कि एनडीए सरकार के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वे इसे लागू कर पाएं. उन्होंने कहा कि इसे लागू करने के लिए कम से कम पांच संशोधनों की जरूरत पड़ेगी, और ये कि प्रधानमंत्री मोदी के पास इसके लिए परयाप्त संख्या नहीं है.

कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने सोमवार को केंद्र की बीजेपी-नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा मार्च तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की खबरें हैं, लेकिन यह वर्तमान संविधान के तहत संभव नहीं है. मसलन, पीएम मोदी ने पिछले महीने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में इस मुद्दे पर जोर देते हुए कहा था कि बार-बार चुनाव देश की प्रगति में बाधा डाल रहे हैं.

बीजेपी के पास नहीं है बहुमत!
पी चिदंबरम ने संविधान में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने के क्रम में पांच संशोधनों की जरूरत पर बोलते हुए कहा, “(पीएम) मोदी के पास इन संशोधनों को पेशन करने के लिए न तो लोकसभा में और ना ही राज्यसभा में बहुमत है.” उन्होंने कहा, “यह मुमकिन नहीं है और इंडिया ब्लॉक पूरी तौर पर इसके खिलाफ है.”

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस पर आरक्षण समाप्त करने के आरोपों पर चिदंबरम ने कहा, “हम आरक्षण समाप्त क्यों करेंगे? हम ही तो आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने और जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं. हम कह रहे हैं कि आरक्षण आबादी के हिसाब से होनी चाहिए. प्रधानमंत्री जो सभी कुछ कहते हैं उसपर विश्वास मत कीजिए.”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाए थे गंभीर आरोप
कुरुक्षेत्र में एक रैली में पीएम ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस का “शाही परिवार” आरक्षण समाप्त करना चाहता है, जिसका जवाब देते हुए चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस कभी आरक्षण समाप्त नहीं करेगी और इसका समर्थन करती रहेगी.

सीएम फेस के सवाल पर क्या बोले चिदंबरम?
हरियाणा विधानसभा चुनावों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमतौर पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती. उन्होंने राज्य में बीजेपी सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए और कांग्रेस को वोट देने की अपील की

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...