17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल ने नए CM के नाम पर मंत्रियों से वन-टू-वन की चर्चा,...

केजरीवाल ने नए CM के नाम पर मंत्रियों से वन-टू-वन की चर्चा, PAC की बैठक खत्म

Published on

नई दिल्ली,

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वह अपना इस्तीफा देंगे. आज, उन्होंने इस्तीफा देने के लिए समय मांगा है. उन्हें कल शाम का समय मिला है. इससे पहले उन्होंने पीएसी की बैठक बुलाई. इस मीटिंग में मौजूदा कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद थे.अरविंद केजरीवाल ने वन-टू-वन नए मुख्यमंत्री के बारे में चर्चा की है. इस बैठक में नई सरकार के संभावित नेतृत्व पर गहन चर्चा हुई. सीएम केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वह अपने इस्तीफे को लेकर सख्त निर्णय पर हैं और पार्टी को मजबूत नेतृत्व देना चाहते हैं.

PAC में शामिल रहे ये सदस्य
1. अरविंद केजरीवाल
2. मनीष ससोदिया
3. संजय सिंह
4. दुर्गेश पाठक
5. अतिशी
6. गोपाल राय
7. इमरान हुसैन
8. राघव चड्ढा
9. राखी बिड़लान
10. पंकज गुप्ता
11. एनडी गुप्ता

बीजेपी को लेकर जबरदस्त नाराजगी, बोले- सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सौरभ भारद्वाज ने 16 सितंबर की दोपहर प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा,’भारतीय जनता पार्टी को लेकर जबरदस्त नाराजगी है. वो लोग चुने हुए मुख्यमंत्री के पीछे पड़ गए हैं, अपनी पूरी ताकत लगा दी है. वह (केजरीवाल) जेल से बाहर निकले तो उन्होंने सत्ता का सुख नहीं भोगा. उन्होंने कहा कि जब तक जनता नहीं कहेगी, मैं इस सत्ता की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.’ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल को प्रधानमंत्री के इशारे पर फंसाया गया और उनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया गया.

अरविंद केजरीवाल को मिला कल का समय
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात के लिए समय मांगा था. उन्हें कल शाम का समय मिला है. सूत्रों की मानें तो एलजी से मिलकर अरविंद केजरीवाल उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी देंगे. वह कल CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...