19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिसीएम पद के लिए केजरीवाल ही काट रहे पत्नी सुनीता का पत्ता!...

सीएम पद के लिए केजरीवाल ही काट रहे पत्नी सुनीता का पत्ता! जानें क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने के लिए एलजी से समय मांगा है। वहीं, केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद से अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। केजरीवाल के बाद संभावित मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के साथ ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी चल रहा है। इसके पीछे केजरीवाल की अनुपस्थिति में लोकसभा चुनाव के दौरान सुनीता की में सक्रियता को लोग अभी भूले नहीं हैं। हालांकि, राजनीति के जानकारों का मानना है कि सीएम केजरीवाल कई प्रमुख कारणों से अपनी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पत्नी को आगे नहीं करना चाहेंगे। डालते हैं इन वजहों पर एक नजर

पार्टी को देना चाहेंगे संदेश
सुनीता केजरीवाल के सीएम बनने की स्थिति में उन्हें 6 महीने के भीतर किसी भी सदन का सदस्य होना जरूरी है। संविधान के अनुसार कोई भी बाहरी व्यक्ति सीएम या मंत्री बन सकता है, लेकिन उसे छह महीने के अंदर किसी ना किसी सदन की सदस्यता लेनी होगी। हालांकि, इसमें सुप्रीम कोर्ट ने इसमें एक शर्त रखी है। वह ये है कि जब कोई बाहरी व्यक्ति जिस वक्त पद ग्रहण करता है, उस वक्त किसी ना किसी सदन की सीट खाली होनी चाहिए। दिल्ली में द्विसदनीय व्यवस्था नहीं है। यहां सिर्फ विधानसभा है। मौजूदा समय में एक भी सीट खाली नहीं है। ऐसे में सुनीता केजरीवाल को सीएम बनाने के लिए सबसे पहले आप के किसी एक विधायक से सदस्यता से इस्तीफा दिलाना होगा। ऐसे में केजरीवाल इससे बचना चाहेंगे। इसके साथ ही वे पार्टी को संदेश भी देना चाहेंगे कि उनके लिए परिवार से बढ़कर पार्टी है।

विरोधियों को नहीं देना चाहेंगे मौका
अरविंद केजरीवाल यदि अपनी पत्नी को सीएम बनाते हैं तो बीजेपी समेत अन्य विरोधी दल उनपर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा सकते हैं। बीजेपी उन पर दिल्ली में बिहार वाला लालू मॉडल फॉलो करने का आरोप लगा सकती है। मौजूदा समय में केजरीवाल की पार्टी पर पकड़ बहुत मजबूत है। सिसोदिया को छोड़ कोई ऐसा नेता नहीं है जिसकी पार्टी के संगठन और सरकार में पकड़ हो। अरविंद केजरीवाल ने अपने साथ ही सिसोदिया के भी सरकार में पद ग्रहण करने को लेकर पहले ही स्थिति साफ कर दी है। केजरीवाल यदि जेल के भीतर से इस्तीफा देते तो संभव था कि सुनीता को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार हो सकता था। चूंकि केजरीवाल जेल से बाहर हैं तो नए सीएम से उन्हें कोई खतरा नहीं होगा। ऐसे में केजरीवाल सुनीता पर दांव खेलने की जरूरत नहीं है।

तो विधानसभा भंग कर सकते हैं केजरीवाल
राजनीतिक गलियारों में कुछ अटकलें ये भी हैं कि जब इस्तीफे की चर्चा मीडिया में फीकी पड़ने लगेगी तो विधानसभा भंग करने का ऐलान हो सकता है। इसके पीछे रणनीति होगी कि अगले कुछ और दिनों के लिए सुर्खियां केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के इर्दगिर्द ही रहें। ऐसे में कुछ सप्ताह के कार्यकाल के लिए सुनीता को आगे नहीं करना चाहेंगे केजरीवाल। राजनीति विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव में इतना कम समय बचा है कि जो भी सीएम बनेगा/बनेगी वो रबर स्टांप ही रहेगा क्योंकि केजरीवाल जेल से बाहर हैं तो सरकार पर नियंत्रण निश्चित रूप से अरविंद केजरीवाल का ही होगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...