19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'सांसद AAP से, स्क्रिप्ट BJP की... शर्म और नैतिकता बची है तो...',...

‘सांसद AAP से, स्क्रिप्ट BJP की… शर्म और नैतिकता बची है तो…’, AAP ने स्वाति मालीवाल से मांगा इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में कालका विधायक आतिशी को नया नेता चुन लिया गया है. मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी का नाम सामने आने के बाद पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने उन्हें डमी सीएम बताते हुए कहा था कि यह दिल्ली के लिए दुखद दिन है. स्वाति ने आतिशी के माता-पिता पर संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखने का आरोप लगाया था. स्वाति के आरोप पर अब आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने पलटवार किया है.

दिलीप पांडे ने स्वाति पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे राज्यसभा तो आम आदमी पार्टी से जाती हैं लेकिन स्क्रिप्ट बीजेपी की पढ़ती हैं. उन्होंने कहा कि अगर जरा सी भी शर्म और नैतिकता बची है तो वह राज्यभा से इस्तीफा दें. दिलीप पांडे ने कहा कि स्वाति मालीवाल को अब बीजेपी से राज्यसभा का टिकट लेने की कोशिश करनी चाहिए. गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल लोकसभा चुनाव के समय से ही आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. स्वाति ने दिल्ली की कोचिंग सेंटर में जलभराव के कारण छात्र की मौत का मामला उठाते हुए संसद में भी दिल्ली सरकार को घेरा था.

स्वाति मालिवाल ने क्या कहा था
स्वाति मालीवाल ने आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि आतिशी के माता-पिता ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया था और राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी. स्वाति ने आगे लिखा कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है.

उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिसके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसे नराजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था. स्वाति ने ये भी कहा कि आतिशी मार्लेना सिर्फ डमी सीएम हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. भगवान दिल्ली की रक्षा करें.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...