19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'इनके परिवार ने अफजल गुरु को बचाने की लड़ाई लड़ी', आतिशी के...

‘इनके परिवार ने अफजल गुरु को बचाने की लड़ाई लड़ी’, आतिशी के नाम के ऐलान पर भड़कीं स्वाति मालीवाल

Published on

नई दिल्ली,

आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के इस फैसले को दिल्ली के लिए दुखद बताया है. स्वाति मालीवाल का आरोप है कि आतिशी के परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी थी.

स्वाति मालीवाल ने X पर पोस्ट कर कहा कि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके माता-पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं. उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था.

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने आतिशी को डमी सीएम बताते हुए कहा कि वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. भगवान दिल्ली की रक्षा करे!.

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कहा है कि आतिशी की मां ने अफजल गुरु की फांसी की सजा कम करने के लिए पैरवी की थी. इस पर मैंने सवाल पूछा था तो क्या मैंने गलत पूछा. उन्हें बताना चाहिए क्या वो आधा सियाचिन पाकिस्तान को देने वाले व्यू से सहमत हैं? अब वो संवैधानिक पद पर हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत हैं या नहीं क्योंकि आपके नेता अरविंद केजरीवाल ने भी बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाए थे.

अफजल गुरु को लेकर राष्ट्रपति को लिखी गई थी चिट्ठी
बता दें कि प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, शिक्षाविद और फिल्ममेकर्स ने अफजल गुरु की दया याचिका खारिज किए जाने पर तत्कालीन राष्ट्रपति को पत्र लिखा था. इस चिट्ठी में कहा गया था कि हमारा मानना है कि आपने दया याचिका खारिज करके गंभीर गलती की है.

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...