22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'आतिशी के परिवार ने अफजल गुरू की याद में किया था प्रोग्राम',...

‘आतिशी के परिवार ने अफजल गुरू की याद में किया था प्रोग्राम’, स्वाति मालीवाल का नया आरोप

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को दिल्ली की होने वाली सीएम आतिशी (Atishi) पर एक बार फिर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, “आतिशी के परिवार से दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर सैयद अब्दुल रहमान गिलानी के साथ घनिष्ठ संबंध थे, जिन्हें 2001 के संसद हमले के मामले में एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था.

स्वाति ने कहा कि आतिशी के माता-पिता 2016 में दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल थे, जो 2001 के संसद हमले के मामले में दोषी ठहराए गए अफजल गुरु की याद में आयोजित किया गया था. मालीवाल के मुताबिक, इस कार्यक्रम का आयोजन आतिशी के माता-पिता और सैयद अब्दुल रहमान गिलानी ने किया था.

‘भगवान दिल्ली की रक्षा करे…’
राज्यसभा सांसद ने आगे दावा किया, “कश्मीर की आजादी की वकालत करने वाले और अफजल गुरु का महिमामंडन करने वाले नारे लगाए गए. जिनमें “एक अफजल मरोगे तो लाखों पैदा होंगे” नारा भी शामिल था. आतिशी मर्लेना के माता पिता ने “Arrest and torture of Syed Geelani” नाम से लेख लिखे हैं. भगवान दिल्ली की रक्षा करें.”

इससे पहले मंगलवार को स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को चुनने के पार्टी के फैसले की आलोचना की और दावा किया कि उनके परिवार ने दोषी आतंकवादी अफजल गुरु की फांसी को रोकने के लिए लड़ाई लड़ी थी. 2001 के संसद हमले में अपनी भूमिका के लिए दोषी ठहराए गए अफजल गुरु को 2013 में फांसी दी गई थी.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...