22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू समेत तीन अन्य नेताओं के खिलाफ पुलिस...

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू समेत तीन अन्य नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, राहुल गांधी के खिलाफ दिया था विवादित

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित और ‘धमकी भरे बयान’ देने के लिए बुधवार को यहां केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के चार नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यहां तुगलक रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जान से करने की धमकी दी जा रही है क्योंकि वह दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा गरीबों के हित में और संविधान बचाने की बात करते हैं। माकन ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस ने बिट्टू, भाजपा नेता तरविंदर मारवाह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज सिंह तथा शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351, 352, 353, 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिखों के संबंध में की गयी टिप्पणी को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की थी और उन्हें ‘‘देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी’’ बताया था। भाजपा नेताओं रघुराज सिंह, मारवाह और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राहुल गांधी के बारे में विवादास्पद बयान दिए थे। वहीं कांग्रेस बिट्टू के बयान को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन जारी है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...