22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति‘खराब काम करने वालों को करेंगे सिस्टम से बाहर’, नितिन गडकरी ने...

‘खराब काम करने वालों को करेंगे सिस्टम से बाहर’, नितिन गडकरी ने अफसरों को लगाई फटकार, बोले- रोड तो बहुत बना लिए

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वो इस वजह से चर्चा में हैं कि उन्होंने मंच से ही अफसरों को फटकार लगा दी।नितिन गडकरी ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के रखरखाव पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंच से अफसरों को फटकार लगाई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने रोड तो बहुत बना लिए। अब खराब काम करने वालों को सिस्टम से बाहर करना है।

गडकरी ने मंगलवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के दुहाई इंटरजेंच पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेरिफेरल रोड पर मैं बहुत दिनों के बाद आया हूं। हमारे रोड का काम बहुत अच्छा हुआ है, अब मेरी इच्छा है कि मेरे हाथ से बहुत लोग रिटायर हों, काम न कर पाएं। कुछ कॉन्ट्रैक्टर ब्लैकलिस्टेड हों, कुछ की बैंक गारंटी जब्त हो। आज देखा मैंने रोड, बहुत गंदा मैंटेनेंस था। हम आपको छोड़ेंगे नहीं। जो गंदा काम करेंगे उनकी बैंक गारंटी जब्त करने के बाद हम उनको ब्लैकलिस्ट कर देंगे। उनके टेंडर भरने नहीं देंगे।

नितिन गडकरी ने कहा कि हम कुछ अवॉर्ड शुरू करेंगे, जिन्होंने प्लांटेशन अच्छा किया है। उस एजेंसी को हर साल पुरस्कार देंगे। जो अच्छा काम करेगा उसे पुरस्कार मिलेगाा और खराब काम करेगा उसे सिस्टम से बाहर करेंगे। उसे टिकने नहीं देंगे। हमने अभी सभी टॉयलेट की जांच करने को भी कहा है, जो अच्छा काम नहीं करेगा, भले ही विदेशी कंपनी हो उसे ब्लैकलिस्ट करेंगे। जो अच्छा काम करेंगे उन्हें पुरस्कार देंगे। माला पहनाएंगे और सर्टिफिकेट देंगे।

गडकरी ने कहा कि वह औऱ उनके राज्यमंत्री अब सड़कों की जांच के लिए निकलेंगे और खराब काम करने वालों को बाहर किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि रोड का रिकॉर्ड बहुत हो गया है। अब हम विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क बन गए हैं। अब हमें लोगों को रिटायर करना, सस्पेंड करना, ब्लैकलिस्ट करना, टर्मिनेट करने का रिकॉर्ड बनाना है। मेरी बात को गंभीरता से लो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने अपने राज्यमंत्री को कहा है कि हर रोड पर घूमो, मैं भी घूमूंगा। जो अच्छा काम करेगा उसे सम्मान मिलेगा और जो खराब काम करेगा उसे सिस्टम से बाहर करेंगे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...