22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'BJP मेरे बयान को लेकर झूठ फैला रही', सिख वाले कमेंट पर...

‘BJP मेरे बयान को लेकर झूठ फैला रही’, सिख वाले कमेंट पर राहुल गांधी की सफाई

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी ने आरक्षण और सिखों को लेकर विवादित बयान दिया. इस पर अब पहली बार नेता विपक्ष राहुल की सफाई सामने आई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अमेरिका में मेरी बयान को लेकर झूठ फैला रही है.

दरअसल, 10 सितंबर को राहुल गांधी ने वाशिंगटन डीसी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, “लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी पहनने की अनुमति है, या एक सिख को भारत में कड़ा पहनने की अनुमति है या एक सिख को गुरुद्वारा जाने की अनुमति है. लड़ाई इसी बात को लेकर है. और यह सभी धर्मों के लिए है.”

राहुल गांधी बयान को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस सांसद ने सिखों का अपमान किया है. इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तो राहुल गांधी को आतंकवादी तक कह दिया. इस पूरे विवाद के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने 10 सितंबर के भाषण का वीडियो अटैच करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है.

राहुल गांधी बयान को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस सांसद ने सिखों का अपमान किया है. इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तो राहुल गांधी को आतंकवादी तक कह दिया. इस पूरे विवाद के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने 10 सितंबर के भाषण का वीडियो अटैच करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है.

कांग्रेस नेता ने लिखा, “बीजेपी अमेरिका में मेरे बयानों को लेकर झूठ फैला रही है. मैं भारत और विदेश में रहने वाले हर सिख भाई-बहन से पूछना चाहता हूं – क्या मैंने जो कहा है उसमें कुछ गलत है? क्या भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए जहां हर सिख – और हर भारतीय – बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके? हमेशा की तरह, बीजेपी झूठ का सहारा ले रही है. वे मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं क्योंकि वे सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर सकते. लेकिन मैं हमेशा उन मूल्यों के लिए बोलूंगा जो भारत को परिभाषित करते हैं: विविधता में हमारी एकता, समानता और प्रेम.”

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...