नई दिल्ली:
दिल्ली के सीएम ऑफिस में आज नजारा बदला हुआ था। दो कुर्सियां लगी हुई थीं। राज्य की नई सीएम आतिशी ने आज अपना पदभार संभाला। जिस कुर्सी पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बैठते थे उसे खाली रखा गया था। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के लिए सीएम की कुर्सी खाली रहेगी।
पदभार संभालने के बाद बोली मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है और मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले 4 महीने बाद के चुनाव में दिल्ली वाले फिर से अरविंद केजरीवाल को कुर्सी पर बिठाएंगे और ये कुर्सी इसी कमरे में रहेगी और अरविंद केजरीवाल का इंतजार करेगी।
