26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'रद्द हो राहुल गांधी का पासपोर्ट…', बीजेपी सांसद की ओम बिरला को...

‘रद्द हो राहुल गांधी का पासपोर्ट…’, बीजेपी सांसद की ओम बिरला को चिट्ठी, कांग्रेस ने कसा तंज

Published on

नई दिल्ली

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे को लेकर अभी भी विवाद खत्म नहीं हुआ है। उनके वहां दिए बयानों पर देश में सियासत जारी है, अब इसी कड़ी में एक बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी का पासपोर्ट ही रद्द करने की मांग कर दी है। उनका तर्क है कि राहुल विदेशों में जाकर कुछ भी बोलते हैं, देश का अपमान करते हैं, ऐसे में सरकार को उनका पासपोर्ट ही जब्त कर लेना चाहिए।

राहुल का पासपोर्ट क्यों रद्द करवाना है?
असल में राजस्थान के बीजेपी सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखी है। उस चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के भाषणों से देश के आम लोगों को काफी तकलीफ हुई है। देश के बाहर जाकर देश का ही अपमान करने का हक राहुल गांधी को किसने दिया है। सरकार को उनका पासपोर्ट ही जब्त कर लेना चाहिए। वरना राहुल को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

वैसे बीजेपी सांसद की इस मांग पर कांग्रेस ने तंज कस दिया है। जोर देकर कहा गया है कि बीजेपी सांसद को इतनी समझ भी नहीं कि पासपोर्ट रद्द करने का काम कोई लोकसभा स्पीकर का नहीं होता है। उनके पास तो कोई अधिकार ही नहीं है, वे ना पासपोर्ट जारी करते हैं और ना ही इसे रद्द कर सकते हैं। अब कांग्रेस इस मुद्दे को जरूर भुनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन राहुल के कुछ बयान अभी भी विवाद का विषय बने हुए हैं।

राहुल ने अमेरिका में ऐसा क्या बोला?
अब जानकारी के लिए बत दें कि राहुल गांधी ने अमेरिका में कई मुद्दों पर बात की थी। उनकी तरफ से चीन को लेकर भी एक ऐसा दावा किया था जिसने बीजेपी को आग बबूला कर दिया। उन्होंने वॉशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए अमेरिका में कहा था कि इस समय चीनी सैनिकों ने दिल्ली जितनी जमीन पर लद्दाख में कब्जा कर रखा है, मैं इसे एक बड़ी आपदा के रूप में देखता हूं। मीडिया इस बारे में लिखना ज्यादा पसंद नहीं करती है। लेकिन सोचिए अमेरिका कैसे रिएक्ट करेगा, अगर उसे पता चले कि उसके पड़ोसी ने उसकी 4000 स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है। क्या कोई राष्ट्रपति यह कहकर बच सकता है कि उसने स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला था। मैं बिल्कुल नहीं मानता कि पीएम मोदी ने चीन मुद्दे को ठीक तरह से हैंडल किया है। मुझे कोई कारण समझ नहीं आता कि आखिर क्यों चीनी सैनिक हमारी जमीन पर बैठे हुए हैं।

जब राहुल ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
एक दूसरे बयान में राहुल गांधी ने यह भी दावा किया था कि देश की राजनीति में नफरत का माहौल है। उन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव को भी निष्पक्ष मानने से मना कर दिया था, जोर देकर बोला गया था कि अगर चुनाव निष्पक्ष रहते तो बीजेपी को 240 सीटें नहीं मिलती। उनकी तरफ से चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल उठा दिए गए थे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...