26.7 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से हटते ही दिल्ली में AAP को लगा...

केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से हटते ही दिल्ली में AAP को लगा झटका, MCD में दिखाई देगा असर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की सियासत में अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के चलते काफी गर्माहट आ गई है। उन्होंने अपना मुख्यमंत्री पद आप नेता आतिशी को दे दिया है। इस घटनाक्रम के बीच आज आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने पार्टी छोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है, जो कि आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिसका सीधा असर MCD पर पड़ सकता है।

दरअसल, गुरुवार को एमसीडी में में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव होने हैं और उससे पहले आम आदमी पार्टी की पार्षद सरिता फोगाट, प्रवीण कुमार और प्रीति ने बीजेपी से हाथ मिला लिया है। प्रीति वार्ड 217 की पार्षद हैं, जबकि सरिता फोगाट वार्ड 150 की पार्षद हैं। इन दोनों ही नेताओं ने बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली है।

केजरीवाल पर लगाए आरोप
बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्षद प्रीति ने कहा कि वह चार बार पार्षद रही हैं और हमेशा लोगों के बीच रहकर नागरिक मुद्दों से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुलझाने में मदद करने की कोशिश करती रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल और उनकी पार्टी में यह सोचकर शामिल हुई थी कि वे कुछ अलग करना चाहते थे, लेकिन अब मुझे आप छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वहां एक अलग माहौल है और यह मेरे लिए बर्दाश्त के हो गया है।

MCD की स्टैंडिंग कमेटी की एक सीट के लिए होना है चुनाव
एमसीडी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था 18 सदस्यीय स्थायी समिति की एकमात्र खाली सीट को भरने के लिए चुनाव गुरुवार को होगा। इस साल की शुरुआत में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव के बाद बीजेपी पार्षद कमलजीत सहरावत के इस्तीफे के चलते यह सीट खाली हो गई थी।

BJP की मजबूत हो सकती है स्थिति
गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन की बैठक होगी। इसमें स्टैंडिंग कमेटी के एक सदस्य का चुनाव होना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मेयर है, लेकिन दो पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने से स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य और चेयरमैन के चुनाव में बीजेपी का दावा मजबूत हो सकता है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...