15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिज्बुल्लाह ने किया नए नेता का ऐलान, नसरल्लाह के रिश्तेदार हाशिम सफीद्दीन...

हिज्बुल्लाह ने किया नए नेता का ऐलान, नसरल्लाह के रिश्तेदार हाशिम सफीद्दीन को मिली कमान

Published on

नई दिल्ली,

हसन नसरुल्लाह के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह ने अपने नए प्रमुख का ऐलान कर दिया है. हाशिम सफीद्दीन को अब हिज्बुल्लाह की कमान सौंपी गई है जो हसन नसरुल्लाह का नजदीकी रिश्तेदार है. 1964 में दक्षिणी लेबनान के दीर क़ानून एन नाहर में जन्मा, हाशिम सफीद्दीन एक प्रमुख लेबनानी शिया मौलवी और हिज़्बुल्लाह का सीनियर लीडर है.

कहा जा रहा है कि हाशिम सफीद्दीन इजरायली हमलों से बचता फिर रहा है. यह हिज्बुल्लाह के राजनीतिक मामलों को देखता आया है. साथ ही एग्जीक्यूटिव काउंसिल का प्रमुख है. इसके अलावा यह जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी है, जो संगठन के मिलिट्री ऑपरेशंस की प्लानिंग करती है. हाशिम काली पगड़ी पहनता है.

अमेरिका ने किया है इसे आतंकी घोषित
हाशिम खुद को पैगम्बर मोहम्मद का वंशज बताता है. लेकिन यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने 2017 में इसे आतंकवादी घोषित कर दिया था. क्योंकि इसने इजरायल के खिलाफ बड़ी जंग तब शुरू की थी, जब इजरायल ने हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर को मार दिया था. तब इसने अपने लड़ाकों से कहा था कि दुश्मनों को रोने के लिए मजबूर कर दो.

1994 में हुई थी लेबनान वापसी
इराक के नजफ और ईरान के कुम के धार्मिक केंद्रों में शिक्षा प्राप्त करने वाला सफीद्दीन 1994 में लेबनान वापस आ गया था और जल्दी ही हिजबुल्लाह के रैंक में टॉप पर चले गया. 1995 में समूह की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था मजलिस अल शूरा में शामिल हो गया.

इसके तुरंत बाद, उसे जिहाद परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया, जिससे हिजबुल्लाह के सैन्य और रणनीतिक अभियानों पर उसका प्रभाव मजबूत होता चला गया.नसरल्लाह के विपरीत, जो वर्षों तक छिपकर रहा, सफीद्दीन हाल ही में राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों में खुले तौर पर दिखाई दिया है.

सफीद्दीन की गिनती नसरल्लाह और नईम कासिम के साथ हिजबुल्लाह के टॉप थ्री नेताओं में होती थी. सफीद्दीन को हमेशा से ही नसरल्लाह का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता रहा है, इस भूमिका के बारे में अटकलें 2006 से तेज हो गई हैं, जब ईरान ने कथित तौर पर उसे संगठन के संभावित भावी नेता के रूप में पदोन्नत किया था.वह हिजबुल्लाह की सर्वोच्च सलाहकार संस्था शूरा परिषद में सेवारत छह मौलवियों में से एक है. उसे 2001 में कार्यकारी परिषद का प्रमुख चुना गया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...