16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबेरूत पर हुए इजरायली हमलों का भारत पर क्या होगा असर? समझ...

बेरूत पर हुए इजरायली हमलों का भारत पर क्या होगा असर? समझ लीजिए एक-एक बात

Published on

नई दिल्ली

इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ के खात्मे के बाद भी हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी जारी रखी है। इजरायल ने साफ कह दिया है कि वह हमले को रोकेगा नहीं जो भी देश इजरायल के हितों को प्रहार करता है वे उसे बर्बाद करेंगे। इजरायल- हमास के बीच शुरू हुआ यह संघर्ष लेबनान तक पहुंचा और इसमें ईरान के भी शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। भारत और भारत के लोगों पर इसका क्या असर होगा।

ईरान के साथ संबंधों पर दिखेगा असर
सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज के डायेक्टर जनरल और रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल अशोक कुमार (रिटायर्ड) कहते हैं कि भारत की नीति पहले फिलिस्तीन को सपोर्ट करने की थी लेकिन दो दशकों से ज्यादा वक्त से भारत के इजरायल के साथ संबंध बहुत अच्छे हुए हैं। जब भी भारत को इजरायल से सैन्य साजोसामान की, टेक्नॉलजी की या इंटेलिजेंस की जरूरत होती है, इजरायल हमेशा साथ देता है। भारत चाहता है कि वेस्ट एशिया के बाकी देशों के साथ भी संबंध अच्छे रहे। लेकिन अगर इस संघर्ष में ईरान भी शामिल होता है तो तब इजरायल के साथ खड़े होने पर भारत और ईरान के संबंधों पर फर्क पड़ेगा।

भारत के लिए कितना जरूरी ईरान
ईरान भी भारत के लिए अहम है। वहां हमारा चाहबार पोर्ट है जिसके जरिए यूरोप को जोड़ने के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि भारत की पॉलिसी अभी सही जगह है लेकिन वेस्ट एशिया में संघर्ष बढ़ने पर भारत के सामने नई चुनौती आएगी। लेकिन भारत ने जैसे अमेरिका और रूस के बीच बैलेंस बनाकर रखा है, तो भारत आने वाले चुनौतियों को भी हैंडल कर लेगा।

लेबनान से भारत फर्टिलाइजर लेता है, क्या इस पर असर होगा। मेजर जनरल अशोक कुमार (रिटायर्ड) कहते हैं कि भारत ने अपनी सप्लाई चेन काफी बढ़ाई है और इसमें विविधता आई है। देश में भी फर्टिलाइजर का प्रॉडक्श बढ़ाया है साथ ही रूस से भी इंपोर्ट बढ़ा है। भारत ऑर्गेनिक खेती को भी बढ़ाव दे रहा है ताकि आर्टिफिशियल फर्टिलाइजर की जरूरत कम पड़े। इसलिए लेबनान में संकट का असर भारत में नहीं दिख रहा है।

भारत पर अभी सीधा असर नहीं
अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ कमर आगा कहते हैं कि लेबनान पर हो रहे इजरायली हमलों का सीधा असर भारत पर नहीं पड़ेगा लेकिन अगर यह युद्ध फैलता है और उसमें ईरान भी शामिल होता है तब भारत पर सीधा असर होगा। वह कहते हैं कि इसके पूरे चांस दिख रहे हैं कि ईरान इसमें शामिल होगा और फिर ये युद्ध पूरे क्षेत्र में फैलेगा। वह कहते हैं कि अमेरिका और इजरायल के इंटरेस्ट हैं और अमेरिका के चालीस हजार सैनिक उस क्षेत्र में तैनात हैं।

कमर आगा का कहना है कि अमेरिका का नेवी भी आ रही है और वे हिजबुल्ला के लिए नहीं आ रहे हैं, वे ईरान के लिए आ रहे हैं। वह कहते हैं कि ईरान मजबूत है लेकिन इतना भी नहीं कि अमेरिका के सामने खड़ा हो। ईरान युद्ध में शरीक होता है तो वह तेल की सप्लाई डिस्टर्ब कर सकता है जिससे क्षेत्र में तनाव होगा और तेल की कीमतें सीधे बढ़ जाएंगी। भारत का लक्ष्य 6 से 8 पर्सेंट इकॉनमी ग्रोथ का है, उस पर इसका असर पड़ेगा।

90 लाख भारतीयों पर असर
90 लाख भारतीय खाड़ी देशों में काम करते हैं, स्थिति खराब होने पर वे वापस आने लगेंगे। मिडिल ईस्ट में भारत का 195 बिलियन डॉलर का बाईलेटरल ट्रेड है, उस पर भी असर पड़ेगा। वहां से इनवेस्टमेंट भी आता है, जिस पर सीधा असर पड़ेगा। कमर आगा कहते हैं कि अब और इंतजार नहीं करना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय प्रेशर बढ़ाना चाहिए। यह संघर्ष सही नहीं है, चाहे फिलिस्तीन में या फिर लेबनान में। कोई भी रियायसी बस्तियों पर सीधा अटैक नहीं कर सकता, ये अतंरराष्ट्रीय नियम के विरुद्ध है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...