16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब हूती विद्रोहियों पर बरसा इजरायल का कहर, होदेइदाह बंदरगाह पर जबरदस्त...

अब हूती विद्रोहियों पर बरसा इजरायल का कहर, होदेइदाह बंदरगाह पर जबरदस्त बमबारी, कई मरे

Published on

सना

इजरायल इस वक्त चौतरफा युद्ध कर रहा है. वह अकेले चार मोर्चों पर ईरान, हिज्बुल्लाह, हमास और यमन के हूती विद्रोहियों पर कहर बरपा रहा है. इसी बीच जानकारी आ रही है कि हिज्बुल्लाह पर एक्शन के बाद अब इजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया है. इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि रविवार दोपहर को इजरायली एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने यमन के बंदरगाह शहर होदेइदाह में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर दर्जनों हमले किए हैं.

IDF ने बताया कि इजरायली मिलिट्री इंटेलिजेंस डायरेक्टर के निर्देश पर एयरफोर्स ने रविवार को बड़े पैमाने पर ऑपरेशन में लड़ाकू विमानों ने यमन के रास इस्सार और होदेइदाह के इलाके में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया. मिलिट्री के बयान के अनुसार, “आईडीएफ ने बिजली संयंत्रों और एक बंदरगाह पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल तेल आयात करने के लिए किया जाता है.”

‘ऐसे ही काम करता रहेगा IDF’
आईडीएफ ने बताया कि वह इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई करेगा और उसे नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसे ही काम करता रहेगा, चाहे उसे कितनी भी दूर क्यों न जाना पड़े. इजरायली सेना का कहना है कि एयरफोर्स ने इजरायली सीमा से लगभग 1,800 किलोमीटर दूर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया.

‘हूती विद्रोहियों के हमले का दिया जवाब’
सेना ने बताया कि यह हमला हूती विद्रोहियों द्वारा हाल में इजरायल पर किए गए हमलों का जवाब में किया गया था. पिछले साल के दौरान हूती विद्रोही इजरायल को नुकसान पहुंचाने, इलाके की व्यवस्था को कमजोर करने और नेविगेशन की स्वतंत्रता को बाधित करने के लिए ईरान के निर्देश, फंडिंग और इराकी मिलिशिया के सहयोग पर काम कर रहा है.

आईडीएफ इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई करना और उसे नुकसान पहुंचाना जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है, चाहे वह कितनी भी दूरी तय करे.वहीं, हूती विद्रोहियों के नेता ने शनिवार रात दावा किया कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिका से अपने देश लौटने के दौरान सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल कुछ घंटे पहले सेंट्रल इजरायल में लॉन्च कीं थीं.

IDF ने गाजा में भी की एयरस्ट्राइक
इसके इतर इजरायली सेना ने गाजा में हवाई हमले में 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. एन्क्लेव में स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इजरायली विमानों ने कई उत्तरी, मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों पर बमबारी की.गाजा चिकित्सकों ने कहा कि उत्तरी गाजा पट्टी के बेत लाहिया में विस्थापित फिलिस्तीनियों को आश्रय देने वाला एक स्कूल भी इजरायली सेना के हमलों की चपेट में आ गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

इज़रायली सेना ने कहा कि उसने उस परिसर में बने कमांड सेंटर से काम कर रहे हमास के आतंकवादियों पर हमला किया. जो पहले उम अल-फहम स्कूल के रूप में काम करता था. उसने हमास पर सैन्य उद्देश्यों के लिए नागरिक सुविधाओं और उसकी आबादी का शोषण करने का आरोप लगाया, जिसको हमास ने खारिज कर दिया.

डॉक्टरों ने बताया कि एक अन्य हमले में गाजा शहर के एक घर में तीन लोग मारे गए. गाजा पट्टी के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में नुसीरात और खान यूनिस में तीन अलग-अलग हवाई हमलों में चार अन्य लोगों की मौत हो गई.निवासियों और हमास मीडिया के अनुसार, इजरायली सुरक्षा बलों ने मिस्र की सीमा के पास रफाहा और गाजा शहर के उपनगर जिटौन में अपना ऑपरेशन चलाया, जहां बलों ने कई घरों को उड़ा दिया.

हूती विद्रोही इतने ताकतवर कैसे हैं?
हूती विद्रोहियों की ताकत के दो प्रमुख राज हैं। पहला- उनका लोकेशन और दूसरा- उनको मिलने वाली सैन्य सहायता। हूती विद्रोही यमन में सक्रिय हैं। यमन दो तरफ से दो मुल्कों से घिरा है जबकि बाकी दो तरफ इसकी सीमा समुद्र से सटी हुई है। यमन की उत्तरी सीमा पर सऊदी अरब और पूर्वी सीमा ओमान स्थित है। वहीं, यमन दक्षिण में अदन की खाड़ी से सटा है जबकि पश्चिम में लाल सागर से। ऐसे में हूतियों को स्वेज नहर के रास्ते लाल सागर के होकर गुजरने वाले समुद्री जहाजों पर हमले का सटीक मौका मिलता है। वहीं, उसे ईरान से भारी मात्रा में सैन्य सहायता मिलती है, जिनमें अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें शामिल हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...