16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'आतंकवादी संगठनों पर धन बर्बाद कर रहा आपका शासन...', बेंजामिन नेतन्याहू ने...

‘आतंकवादी संगठनों पर धन बर्बाद कर रहा आपका शासन…’, बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नागरिकों को किया संबोधित

Published on

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान की जनता को सीधे संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने ईरानी शासन की कड़ी आलोचना की. नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा, “हर दिन, ईरान का शासन आपको दबा रहा है और पूरे क्षेत्र को युद्ध और अंधकार में धकेल रहा है.” उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के नेताओं की प्राथमिकता जनता का कल्याण नहीं, बल्कि लेबनान और गाज़ा में फालतू के युद्धों में पैसे बर्बाद करना है.

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज में ईरान की जनता से बिना किसी मीडियम के और सीधे संवाद कर रहा हूं. इस दौरान जरूरी बयान जारी करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि, ईरानी शासन अपने लोगों की बजाय विदेशों में युद्ध और आतंकवादी संगठनों पर धन बर्बाद कर रहा है. नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा, “हर दिन, ईरान का शासन आपको दबा रहा है और पूरे क्षेत्र को युद्ध और अंधकार में धकेल रहा है.”

प्रधानमंत्री ने ईरानी जनता से अपील की कि वे एक बेहतर भविष्य की उम्मीद करें, जिसमें उनकी बुनियादी जरूरतों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “सोचिए अगर वह धन जो ईरान के नेता परमाणु हथियार और विदेशी युद्धों में बर्बाद कर रहे हैं, आपकी शिक्षा, स्वास्थ्य और देश के विकास में लगाया जाता.”

नेतन्याहू ने ईरानी लोगों को याद दिलाया कि एक दिन ईरान आज़ाद होगा और जब यह होगा, तो इज़राइल और ईरान के बीच शांति स्थापित होगी. उन्होंने कहा, “हमारे दोनों प्राचीन देश, यहूदी और फ़ारसी, एक दिन शांति से साथ रहेंगे.” ईरान के लोगों का शासन द्वारा हिज़बुल्लाह और हमास जैसे आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने में कोई योगदान नहीं है. उन्होंने ईरान के लोगों को भरोसा दिलाया कि इज़राइल उनके साथ खड़ा है और दोनों देशों के बीच शांति और समृद्धि का भविष्य संभव है.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू के इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जहां उन्होंने ईरानी शासन के खिलाफ खुलकर मोर्चा लिया है, लेकिन साथ ही ईरान की जनता के साथ शांति की उम्मीद भी जताई है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...