3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभारत छोड़कर चीन की तरफ भाग रहे निवेशक! ड्रैगन ने एक चाल...

भारत छोड़कर चीन की तरफ भाग रहे निवेशक! ड्रैगन ने एक चाल से कैसे पलट दी बाजी?

Published on

नई दिल्ली

पिछले दो साल में एमर्जिंग मार्केट निवेशकों ने ‘भारत में खरीदो और चीन में बेचो’ की नीति का पालन करते हुए खूब पैसा बनाया। लेकिन चीन के एक कदम से यह स्थिति पलट गई है। चीन की सरकार ने अपनी इकॉनमी में जान फूंकने के लिए हाल में स्टीम्युलस पैकेज का ऐलान किया है। इसके बाद से वहां के शेयर मार्केट में काफी तेजी आई है। इससे निवेशक भारत से पैसा निकालकर चीन का रुख कर रहे हैं। चीन के सीएसआई 300 इंडेक्स में एक सप्ताह में 25% उछाल आई है जबकि हैंग सेंग 16% चढ़ गया। दूसरी ओर निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही बिकवाली का दबाव है। सोमवार के कारोबार में एफआईआई ने एक अरब डॉलर से अधिक की निकासी की। इससे सेंसेक्स में लगभग 1,300 अंक की गिरावट आई।

सिंगापुर की वित्तीय सेवा फर्म डीबीएस ग्रुप के जोआन सिउ चिन ने कहा कि भारत ने मजबूत प्रदर्शन किया है और हम अन्य बाजारों पर भी नजर रख रहे हैं। चीन और आसियान वास्तव में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। भारत वास्तव में एक डोमेस्टिक लिक्विडिटी मार्केट है। चीन सरकार के मौद्रिक और तरलता उपायों की घोषणा के बाद उसका प्रदर्शन इस साल के बाकी महीनों में भारत से बेहतर रहेगा। लिक्विडिटी को मुक्त करने के लिए चीन ने बैंकों के लिए रिजर्व रेश्यो को 50 आधार अंकों से कम कर दिया है। इसने मौजूदा आवास के लिए मोर्टगेज रेट को भी 50 बीपीएस से कम कर दिया है।

चीन में तेजी
चीन सरकार के इन उपायों से उपभोग की मांग बढ़ेगी। इसके अलावा पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने भी निकट भविष्य में अपनी नीति में ढील देने का संकेत दिया है। नोमुरा के चेतन सेठ ने कहा कि निवेशकों से मिली प्रतिक्रिया और कुछ बाजार संकेतकों का आकलन करने से पता चलता है कि इस बार रैली पिछली बार की तुलना में अधिक टिकाऊ हो सकती है। निवेशक हांगकांग/चीन के शेयरों में कम निवेश कर रहे थे। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। उम्मीद की जा रही है कि चीन के बाजार लंबी नींद के बाद अब उठेंगे।

हाल ही में एमएससीआई एसी वर्ल्ड इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स में भारत का वेट चीन से अधिक हो गया था। इससे एफआईआई को फिर से चीन में निवेश करने के लिए पर्याप्त जगह मिल गई है। चीनी शेयरों का सस्ता वैल्यूएशन उन्हें आकर्षित कर रहा है। जियोजित के डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा कि चीन में तेजी लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसका मतलब है कि एफआईआई भारत में बेचना जारी रख सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाजारों में कुछ और पैसा लगा सकते हैं। लेकिन इससे भारतीय बाजार पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि भारी घरेलू निवेशक भी मजबूत हैं।

क्या होगा असर
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के विश्लेषकों ने कहा कि भारत में एफआईआई का प्रवाह निष्क्रिय किस्म का रहा है और सक्रिय एफआईआई चीन का रुख कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात पर संदेह जताया कि सक्रिय एफपीआई भारत में अपने स्टॉक का अहम हिस्सा बेचेंगे और उसे चीन ले जाएंगे। जीईएम ईटीएफ फंड से निष्क्रिय या ईटीएफ इन्क्रीमेंटल फ्लो में कुछ कमी देखी जा सकती है। विभिन्न बेंचमार्क सूचकांकों में दोनों देशों के रिलेटिव वेट भार में किसी भी बदलाव से केवल जीईएम ईटीएफ फंड से इन्क्रीमेंटल फ्लो पर असर होगा।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...