13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबैंकॉक: स्कूल बस में लगी आग, छात्रों सहित 25 लोगों की जलकर...

बैंकॉक: स्कूल बस में लगी आग, छात्रों सहित 25 लोगों की जलकर मौत

Published on

बैंकॉक

बैंकॉक में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई. जिसमें छात्रों सहित 25 लोगों की जलकर मौत हो गई. यहां एक स्कूल बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरुंगकिट ने बताया कि मंगलवार को बस केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से स्कूल टूर के लिए अयुथया जा रही थी. दोपहर के समय जब बस राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत से गुजर रही थी, तभी उसमें आग लग गई.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. हालांकि, जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है. हादसे के काफी देर बाद तक बस इतनी गर्म थी कि सुरक्षाकर्मियों को उसमें दाखिल होने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा
प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार घायलों के इलाज में खर्च होने वाली राशि की व्यवस्था करेगी और पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा भी दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर बस हादसे के कई फोटो सामने आये हैं, जिसमें पूरी बस को आग में घिरा हुआ दिखाया जा रहा है. सड़क पर खड़ी बस से काले धुएं का गुबार निकल रहा है.

टायर फटने के कारण हुआ हादसा
घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूर्या को बताया कि आग संभवतः एक टायर के फटने और बस के सड़क अवरोधक से टकराने के बाद आग लगी. बचाव ग्रुप के होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21 ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया कि उन्हें बस में कम से कम 10 शव मिले हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...