13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदेह व्यापार में अरेस्ट हुए मां-बेटे, रियल एस्टेट के नाम पर ऐसे...

देह व्यापार में अरेस्ट हुए मां-बेटे, रियल एस्टेट के नाम पर ऐसे चला रहा थे करोड़ों का बिजनेस

Published on

नई दिल्ली,

मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता है. कहते हैं, यह रिश्ता राजदार होता है. लेकिन क्या हो जब एक मां और बेटे की जोड़ी एक ऐसा घिनौना अपराध अंजाम दे रही हो, जो इस रिश्ते को भी शर्मसार कर दे?अमेरिका के फ्लोरिडा में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक मां और बेटे ने ऐसा ही किया. 25 सालों से वे वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहे थे, और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. ये मां-बेटा इतने शातिर थे कि पुलिस को कई बार उन पर शक भी हुआ, लेकिन सबूत न मिलने की वजह से वे कानून के शिकंजे में नहीं आ पाए.

कानून को कैसे देते थे चकमा?
फ्लोरिडा में वेश्यावृत्ति अवैध है. फ्लोरिडा के कानूनों के तहत वेश्यावृत्ति से संबंधित गतिविधियां, उन सेवाओं के लिए भुगतान करना, और दलाली करना, सभी गैरकानूनी मानी जाती हैं. लेकिन उन्होंने एस्कॉर्ट्स सप्लाई करने के लिए अपनी एक कंपनी बनाई थी, जिसका नाम ‘प्रिटी वुमन एस्कॉर्ट्स’ था. इसके जरिए जो भी पैसा कमाया जाता था, उसे रियल एस्टेट के माध्यम से सफेद किया जाता था.दुनिया की नजर में ये मां-बेटे रियल एस्टेट कारोबारी ही थे.

पुलिस को इन पर शक तो था, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहा था. फिर एक दिन पुलिस ने उनके ठिकानों से कूड़े की जांच की, जहां उन्हें इस्तेमाल किए गए कंडोम, ग्राहकों की सूची और एस्कॉर्ट्स के नंबर मिले. फिर पुलिस ने उन एस्कॉर्ट्स को पकड़ा, जिसके खुलासे से पुलिस को इनके मां-बाप के इस काले कारोबार का पता चला. फिर करोड़ों पैसों का हिसाब लिया तो ये पता चला कि ये सारी कमाई तो ‘प्रिटी वुमन एस्कॉर्ट्स’ के जरिये की गई थी.

इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सबूत जोड़ना शुरू किया. जब पर्याप्त सबूत इकट्ठा हो गए, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, 48 साल के क्रिस्टोफर जेलविक और उनकी 70 साल की मां मार्गरेटा वॉन, देश छोड़ने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...