15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोसाद के एजेंट ईरान में स्पेशल ऑपरेशन कर उड़ा ले गए परमाणु...

मोसाद के एजेंट ईरान में स्पेशल ऑपरेशन कर उड़ा ले गए परमाणु कार्यक्रम के दस्तावेज, 6 घंटे के अभियान

Published on

तेहरान

लेबनान में बीते दो हफ्तों में इजरायल ने एक के बाद एक हमले किए हैं। लेबनान में पहले देशभर में पेजर्स और वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट हुए। इसके बाद 27 सितंबर को एक हवाई हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार दिया गया। देशभर में पेजर विस्फोट और फिर अंडरग्राउंड बंकर में बैठक कर रहे नसरल्लाह पर हमले ने इजरायल की खुफिया एजेंसियों की मजबूती को दिखाया है। इजरायल ने अपने खुफिया तंत्र के जरिए हमास, हिजबुल्लाह और ईरान को झटके दिए हैं। ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने भी इस बीच दावा किया है कि उनके देश की खुफिया सेवाओं तक में इजरायली एजेंसी घात लगा चुकी है।

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के मुताबिक, इजरायली एजेंसी मोसाद ने कुछ साल पहले ईरानी खुफिया तंत्र में भी जबरदस्त घुसपैठ करने में कामयाबी हासिल कर ली थी। सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू में ईरान अहमदीनेजाद ने दावा किया कि इजरायली जासूसी प्रयासों को विफल करने के लिए कुछ वर्षों पहले बनाई गई एक ईरानी खुफिया इकाई का हेड ही दरअसल इजरायली एजेंट था।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम में इजरायल की घुसपैठ
अहमदीनेजाद ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 2021 तक यह स्पष्ट हो गया था कि मोसाद के मुकाबले के लिए बनी ईरानी खुफिया इकाई का हेड ही इजरायल से मिला हुआ था। इस यूनिट के हेड के अलावा डिवीजन के 20 दूसरे लोग भी इजरायली एजेंसी मोसाद के एजेंट पाए गए थे। उन्होंने विदेशी एजेंटों द्वारा 2018 में ईरानी परमाणु दस्तावेजों की चोरी और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या का भी जिक्र किया।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 2018 में खुलासा किया था बड़ी संख्या में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के दस्तावेज इजरायली एजेंटों ने हासिल कर लिए थे। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी माना था कि दस्तावेज तेहरान में एक ऑपरेशन के जरिए जब्त किए गए थे। ये तब हुआ था, जब मोसाद के एजेंट तेहरान के एक सीक्रेट गोदाम में घुसे थे और छह घंटे के ऑपरेशन में तिजोरी तोड़कर 1,00,000 से ज्यादा दस्तावेज साथ ले गए थे।

ईरान के लिए शर्म की वजह बने थे दस्तावेज
ईरान के परमाणु कार्यक्रम की फाइलों का इजरायल के साथ लगना उसके लिए शर्म की वजह बना था। इसने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को भी प्रभावित किया था। इन दस्तावेजों ने ईरान के प्रति अमेरिकी सरकार के दृष्टिकोण को भी बदला। दस्तावेजों के आधार पर ये माना गया कि ईरान ने उन शर्तों का उल्लंघन कियाी, जिनमें प्रतिबंध हटाने के बदले तेहरान को परमाणु कार्यक्रम रोकना था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...