13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'गोमांस खाना इस्लाम में...', PAK पहुंचे जाकिर नाइक ने भारत और बीफ...

‘गोमांस खाना इस्लाम में…’, PAK पहुंचे जाकिर नाइक ने भारत और बीफ बैन पर क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली,

भारत में मोस्ट वांटेड विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक सोमवार को पाकिस्तान पहुंचा है. पाकिस्तान में नाइक का जोरदार स्वागत हुआ और उसने कई मंत्रियों समेत पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों के मंत्री मोहम्मद इशाक डार से मुलाकात भी की है. इसी बीच नाइक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो भारत में गोमांस के मुद्दे पर बात करता दिखा है.

जिओ टीवी के पत्रकार इरफान सिद्दीकी ने नाइक से भारत के कई राज्यों में गोमांस पर प्रतिबंध को लेकर सवाल किया और पूछा कि क्या मुसमलानों को इसका सम्मान करना चाहिए.जवाब में नाइक ने कहा कि इस्लाम के मुताबिक, गोमांस खाना फर्ज नहीं है इसलिए अगर गोमांस खाने पर प्रतिबंध को लेकर कोई कानून है तो उसका सम्मान होना चाहिए.

नाइक ने कहा, ‘इस्लामिक शरीयत ये कहती है कि आप जिस मुल्क में रह रहे हैं, उस मुल्क के कानून का सम्मान करें जब तक कि वो कानून अल्लाह और अल्लाह के रसूल के खिलाफ न जाए. उदाहरण के तौर पर अगर कोई मुल्क पाबंदी लगाता है कि नमाज मत पढ़ो…नमाज पढ़ना इस्लाम में फर्ज है तो आप इस कानून को मत मानिए. लेकिन गाय का गोश्त खाना इस्लाम में फर्ज नहीं है और अगर कोई पाबंदी लगाता है तो हमें कानून का सम्मान करना चाहिए.’

जाकिर ने गोमांस खाने को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय बताते हुए आगे कहा, ‘गोमांस पर प्रतिबंध एक राजनीतिक मुद्दा है क्योंकि इसे हिंदू भी खाते हैं… वो नॉनवेज भी खाते हैं, मटन भी खाते हैं, बीफ (गौमांस) भी खाते हैं…उनकी किताबों में लिखा हुआ है.’

जाकिर ने कहा कि गोमांस पर प्रतिबंध का मुद्दा पॉलिटिकल है. उसने कहा, ‘कई राज्यों में पहले से ही गोमांस पर प्रतिबंध है और अब कई और राज्यों ने भी इस पर बैन लगाया है. कुछ देशों में कानून है कि अगर आप गोमांस खाएंगे तो पांच साल की सजा होगी…सोचिए अगर आप किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो आपको तीन साल की सजा होती है…गोमांस खाएंगे पांच साल की सजा. मेरा मानना है कि इसका कोई लॉजिक नहीं है.’

शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर पाकिस्तान पहुंचा है नाइक
जाकिर नाइक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर अपने बेटे फारिक जाकिर नाइक के साथ पाकिस्तान पहुंचा है. नाइक 28 अक्टूबर तक पाकिस्तान में रहेगा और इस दौरान वो इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में इस्लामिक उपदेश देगा.

नाइक पर भड़काऊ भाषण, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को बढ़ाना देने समेत कई आरोप हैं. 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम ब्लास्ट में उसका नाम सामने आया था. एक हमलावर ने बताया था कि वो जाकिर नाइक के वीडियो से प्रभावित था. इसके बाद नाइक परिवार के साथ भारत से भाग गया. अब वो मलेशिया में रह रहा है.

पाकिस्तान जाने से पहले नाइक ने भारत को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान जाने से पहले जाकिर नाइक का एक इंटरव्यू सामने आया था जिसमें वो भारत को लेकर बात करता दिखा. पाकिस्तान के यूट्यूबर नादिर अली से बातचीत में जाकिर नाइक ने कहा कि साल 2019 में उसके भारत वापस जाने की सभी संभावनाएं खत्म हो गईं. साल 2019 में ही 5 अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था.

भारत को लेकर जाकिर नाइक ने कहा, ‘भारत वापस जाना तो एकदम आसान नहीं है, वहां बाहर निकलना मुश्किल है. वो मेरे लिए रेड कार्पेट नहीं बिछाएंगे… वो कहेंगे कि अंदर आओ, जेल में बैठो… जाहिर है, मुझे गिरफ्तार कर लेंगे, उनकी लिस्ट में तो नंबर वन आतंकवादी जाकिर नाइक है.’नाइक ने दावा किया कि भारत में उस पर बहुत से इल्जाम लगाए गए लेकिन एक भी इल्जाम साबित नहीं हो पाया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...