13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआखिर ईरान ने दाग दीं 200 से अधिक मिसाइलें! पूरे इजरायल में...

आखिर ईरान ने दाग दीं 200 से अधिक मिसाइलें! पूरे इजरायल में बज उठे सायरन, युद्ध की नौबत?

Published on

तेल अवीव

ईरान ने मंगलवार शाम को इजरायल पर मिसाइल हमला किया है। पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया है कि ईरान से उनके देश पर रॉकेट दागे गए हैं। सेना ने सभी लोगों को बम शेल्टर में छिपने की सलाह दी है। अमेरिका ने चंद घंटे पहले ही जानकारी दे दी थी कि ईरान जल्द इजरायल पर मिसाइल हमला करने जा रहा है। अमेरिका ने यह भी बताया था कि वह इजरायल की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईरान ने पहले ही इजरायल को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

इजरायली सेना ने क्या कहा
आईडीएफ ने कहा है कि ईरान से मिसाइल दागना लगातार जारी है। सेना ने एक बयान में कहा, “आपको अगली सूचना तक सुरक्षित क्षेत्र में रहने के लिए कहा जाता है।” इसमें कहा गया है कि देश भर में सुनाई देने वाले विस्फोट के आवाज मिसाइल को रोकने वाले एयर डिफेंस सिस्टम के टकराने से पैदा हो रही हैं। मृत सागर के पास, दक्षिण में और शेरोन क्षेत्र में तेल अवीव में छर्रे या रॉकेटों के गिरने की सूचना मिली है। अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। हालांकि सभी इजरायलियों को शेल्टर में छिपने का आदेश दिया गया है।

इजरायल की रक्षा के लिए अमेरिका तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका इजरायल को ईरानी मिसाइल हमलों से बचाने और क्षेत्र में अमेरिकी सेना की रक्षा करने में मदद करने के लिए तैयार है। बाइडन ने एक्स पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ दिन में हुई बैठक के बारे में कहा, “हमने चर्चा की कि कैसे अमेरिका इजरायल को इन हमलों से बचाने और क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों की रक्षा करने में मदद करने के लिए तैयार है।”

ईरान ने इजरायल पर हमले की पुष्टि की
ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल पर दर्जनों मिसाइलें दागी हैं। उसने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे और भी विनाशकारी जवाब मिलेगा। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि तेहरान की प्रतिक्रिया और भी विनाशकारी होगी।

इजरायल ने अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया
इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कोई बड़ी क्षति या हताहत की सूचना नहीं है। ईरान से 200 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से अधिकतर को हवा में ही मार गिराया गया है। जो मिसाइलें जमीन पर गिरी हैं, उनसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दावा किया जा रहा है कि ईरान का यह हमला 13 अप्रैल को किए गए हमले की तरह ही नाकाम रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...