13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ईरानी मिसाइलों को तबाह कर दो', बाइडेन का अमेरिकी सेना को ऑर्डर

‘ईरानी मिसाइलों को तबाह कर दो’, बाइडेन का अमेरिकी सेना को ऑर्डर

Published on

वॉशिंगटन

ईरान के मिसाइल हमलों के खिलाफ अमेरिका भी डटकर खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिकी सेना को आदेश दिया है कि वे ईरानी मिसाइलों को तुरंत मार गिराएं। इस बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य तैनाती को और बढ़ा दिया है। सैकड़ों की संख्या में अमेरिकी लड़ाकू विमान मध्य पूर्व के सैन्य अड्डों पर पहुंच चुके हैं। दो अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और लगभग एक लाख जवान पहले से ही इजरायल की रक्षा में खड़े हैं। ईरान के मिसाइल हमलों की सूचना आने के बाद से राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में डटे हुए हैं।

व्हाइट हाउस ने क्या कहा
व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम से इजरायल के खिलाफ ईरानी हमले की निगरानी कर रहे हैं। दोनों नेता अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिकी सेना को ईरानी हमलों के खिलाफ इजरायल की रक्षा में सहायता करने और इजरायल को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया है।

अमेरिकी सैन्य ठिकाने सुरक्षित
वाशिंगटन पोस्ट ने पेंटागन के तीन अज्ञात अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि इजरायल में ईरानी मिसाइल हमले के दौरान मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों को निशाना नहीं बनाया गया था। ईरान से जुड़े इराकी समूह ने पहले भी इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे हैं। लेकिन, इस बार ईरानी मिलिशिया अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमलों को लेकर सतर्क हैं।

ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर कसा तंज
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल पर ईरानी मिसाइल हमले पर एक बयान जारी किया। उन्होंने बयान में दावा किया गया कि “दुनिया जल रही है” और अमेरिकी नेतृत्व गायब है। ट्रंप ने तीसरे व्यक्ति के रूप में खुद का जिक्र करते हुए कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के तहत, मध्य पूर्व में हम किसी भी युद्ध में नहीं थे।” उन्होंने अपने दावों को दोहराते हुए कहा कि अगर वह व्हाइट हाउस में होते तो हमास का 7 अक्टूबर का हमला नहीं होता।

ईरान से अब तुरंत कोई खतरा नहीं
आईडीएफ प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने कहा कि वर्तमान में ईरान से इजरायल की ओर कोई अतिरिक्त खतरा नहीं है। यह दर्शाता है कि मिसाइल हमला खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि निवासियों को कुछ समय पहले सूचित किया गया है कि वे एक घंटे के बाद बम शेल्टर्स को छोड़ सकते हैं। हैगरी ने कहा, “रक्षा के दौरान, हमने काफी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया। देश के केंद्र और दक्षिण के क्षेत्रों में कुछ मिसाइलें गिरी हैं।”

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...