15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedरिवॉल्वर कांड के बाद कैसी है गोविंदा की तबीयत? पुलिस ने रिकॉर्ड...

रिवॉल्वर कांड के बाद कैसी है गोविंदा की तबीयत? पुलिस ने रिकॉर्ड किया बेटी का बयान

Published on

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा के साथ मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ था. एक्टर के पैर में उनकी ही रिवॉल्वर से मिसफायर हुआ और उनके घुटने में गोली लग गई. डॉक्टर ने गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी है. वो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. उनकी हालत अब ठीक है. ‘गोविंदा की तबीयत अब अच्छी, परसों हो जाएंगे अस्पताल से डिस्चार्ज’, बोलीं पत्नी सुनीता.

नहीं दर्ज हुआ गोविंदा का बयान
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस ने गोविंदा की बेटी टीना का बयान दर्ज किया है. लेकिन गोविंदा का बयान अभी तक दर्ज नहीं हुआ है. गोविंदा की सेहत में सुधार के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा. बीती शाम मुंबई पुलिस के अधिकारी अस्पताल में पहुंचे थे. उन्होंने गोविंदा से बातचीत की. उनके साथ हुई घटना के बारे में जानकारी ली. लेकिन अभी तक ऑफिशियली एक्टर का बयान दर्ज नहीं किया गया है.

गोविंदा का वॉइस नोट
गोविंदा ने आईसीयू से फैंस के लिए अपना वॉइस मैसेज भी रिलीज किया था. ऑडियो में एक्टर ने अपना हेल्थ अपडेट दिया था. एक्टर ने कहा था- मैं अब खतरे से बाहर हूं. गलती से गोली चल गई थी. बाबा का आशीर्वाद है. मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं. अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं. आप सब लोगों का आशीर्वाद, मां-बाबा का आशीर्वाद और बाबा की कृपा से जो गोली लगी थी वो निकाल दी गई है. मैं धन्यवाद करता हूं आप सभी का.

गोविंदा को कैसे लगी गोली?
एक्टर के साथ ये हादसा मंगलवार की सुबह 4 बजकर 45 मिनट के आसपास हुआ था. तब वो कोलकाता के लिए निकल रहे थे. घर से निकलने से पहले वो अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर को साफ करके केस में रख रहे थे. तभी गन उनके हाथ से छूटी और नीचे जमीन पर गिर गई. इस दौरान मिसफायर हुआ और एक्टर के पैर में 1 गोली लगी. घर पर मौजूद लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनकर तुरंत एक्शन लिया. गोविंदा को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया. जिस वक्त ये घटना हुई थी गोविंदा की पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं. वो कोलकाता में थीं. गोविंदा को अभी 1-2 दिन अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा.

गोविंदा से मिलीं कश्मीरा
मुश्किल वक्त में गोविंदा के परिवारवाले उन्हें अस्पताल में मिलने पहुंचे थे. कश्मीरा शाह अपने ससुर गोविंदा से मिलीं. हालांकि कृष्णा अभिषेक विदेश में होने की वजह से हॉस्पिटल नहीं जा पाए थे. गोविंदा को गोली लगने की खबर सुनकर सभी फैंस परेशान हो गए थे. सबने एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ की है.

गोविंदा हिंदी सिनमा के बड़े सुपरस्टार रहे हैं. कॉमेडी जोनर में उनका कोई सानी नहीं है. आज भी वो अपने डांस, एक्सप्रेशंस और कॉमेडी से फैंस को एंटरटेन करते हैं. उन्होंने ‘दूल्हे राजा’, ‘हीरो नंबर 1’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी कई आइकॉनिक फिल्मों में काम किया है. एक्टर होने के साथ गोविंदा अब राजनेता भी हैं. मार्च में गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी जॉइन की थी. फिल्मों में अब वो कम ही नजर आते हैं. रियलिटी शोज में अक्सर पत्नी, बच्चों संग स्पॉट होते हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...