13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने बनाई इजरायली नेताओं की हिट लिस्ट, नेतन्याहू समेत इन नेताओं...

ईरान ने बनाई इजरायली नेताओं की हिट लिस्ट, नेतन्याहू समेत इन नेताओं को मारने की धमकी

Published on

नई दिल्ली,

ईरान ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और सेना प्रमुख हर्जी हलेवी समेत 11 लोगों की मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी की है. यह लिस्ट हिब्रू और अंग्रेजी भाषा में जारी की गई है, जिसमें तस्वीरों के साथ 11 लोगों के नाम हैं. इस लिस्ट को “इजरायली आतंकवादियों के खात्मे की लिस्ट” के रूप में जारी किया गया है. यह कदम ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को और बढ़ा सकते हैं.

बीते दिनों ईरान ने इजरायल पर लगभग 180 मिसाइलें दागी थी, जिनमें से कई मिसाइलें ईरान के ही क्षेत्रों में गिरी और कुछ इजरायली शहरों को हिट किया. ईरान के विपक्षी दलों के मुताबिक, कुछ मिसाइलें ईरान के इस्फहान और जांजन जैसे क्षेत्रों में गिरीं. इस हमले के बाद, इजरायल ने उत्तर और दक्षिण हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया है.

जब हिज्बुल्लाह चीफ का इजरायल ने किया खात्मा
ईरान के खुफिया मंत्रालय ने हिब्रू में एक धमकी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि वे जल्द ही इजरायल की सुरक्षा संस्थानों के प्रमुखों और प्रधानमंत्री को खत्म कर देंगे. ईरान तब लड़ाई के मूड में आ गया जब इजरायली सेना ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमले में संगठन प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया. बीते दिनों मिसाइल हमले को भी ईरान ने उनकी और हमास के पॉलिटिकल लीडर इस्माइल हानिया की मौत का बदला बताया था.

लेबनान में इजरायली सेनी की घुसपैठ
इस बीच इजरायल की सेना ने लेबनान में घुसी हुई है. लेबनानी सेना ने एक बयान में कहा कि इजरायली सेना ने देश के दक्षिणी सीमा के खेरबेट यारून और अदाइस्सेह गांवों में 400 मीटर तक घुसपैठ की, फिर पीछे हट गई. हिजबुल्लाह ने कहा था कि उसने बुधवार को तड़के अदाइस्सेह में घुसपैठ करने वाली इजरायली सेना का सामना किया और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था.

ईरान की हिट लिस्ट में पीएम नेतन्याहू समेत ये नाम:
बेंजामिन नेतन्याहू – प्रधानमंत्री
योआव गैलेंट – रक्षा मंत्री
हर्जी हलेवी – जनरल स्टाफ़ के प्रमुख
टोमर बार – इज़रायली वायु सेना के कमांडर
सार सलामा – इजरायली नौसेना के कमांडर
तामिर यादई – ग्राउंड फोर्स के प्रमुख
अमीर बारम – जनरल स्टाफ के उप प्रमुख
अहरोन हलीवा – सैन्य खुफिया प्रमुख
ओरी गॉर्डिन – उत्तरी कमान के प्रमुख
येहुदा फॉक्स – मध्य कमान के प्रमुख
एलिएजर टोलेडानो – दक्षिणी कमान के प्रमुख

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...