17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़जेके रोड और अयोध्या चौराहे का नाम महाराणा प्रताप करने की मांग

जेके रोड और अयोध्या चौराहे का नाम महाराणा प्रताप करने की मांग

Published on

— क्षेत्रीय विधायक व मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को दिया ज्ञापन

भेल भोपाल।

जेके रोड के आसपास की एक दर्जन कॉलोनियों के रहवासियों ने जेके रोड और अयोध्या चौराहे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर करने की मांग की है। इस संबंध में रहवासियों ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि जेके रोड का नाम महाराणा प्रताप मार्ग और अयोध्या चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौराहा किया जाए। अध्यक्ष म़िश्रीलाल सिसोदिया ने बताया कि इस क्षेत्र की कई कॉलोनियों में 90 प्रतिशत राजपूत समाज के लोग निवास करते हैं। इसलिए जेके रोड और अयोध्या नगर चौराहे का नामकरण किया जाए। इसी तरह एक सुझाव भी दिया गया है कि गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया के मुख्य मार्ग का नाम भगवान विश्वकर्मा मार्ग रखा जा सकता है। इस मौके पर पूरन सिंह राजपूत, नंद किशोर राजपूत, रघुनंदन सिंह राजपूत, बनवीर सिंह, बंशीलाल राजपूत, राम सिंह राजपूत, भीम सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...