17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़गांधी और शास्त्री के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी...

गांधी और शास्त्री के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि आज हम सबके लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रारंभ हुआ। हमारा स्वच्छता सेवा अभियान 2024 का समापन और स्वच्छता सर्वेक्षण का प्रारंभ होने जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान स्वाभाविक रूप से एक मिसाल है। वे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित “स्वच्छता पखवाड़ा” समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

देश भर में जन-जन का अभियान बना “स्वच्छता पखवाड़ा”
मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आगे कहा कि आज 2 अक्टूबर है और पूरा देश सत्य अहिंसा और स्वच्छता के साधक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री जिन्हें सादगी की मिसाल कहा जाता था। स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ मना रहा है। आज सर्वप्रथम देश के दोनों महान विभूतियों को हम शत-शत नमन स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और गर्व के साथ यह कहते हैं कि देश की इन दोनों महान विभूतियों के विचारों को भारत की भूमि पर अगर कोई मूर्त रूप देने का काम कर रहे हैं तो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं प्रधानमंत्री कर रहे हैं और किस प्रकार से अभियान को पूरे देश भर में जन-जन का अभियान बनाने का जन आंदोलन बनाने का जो प्रयास उन्होंने 10 वर्ष पूर्व किया था। वह आज हमें फलीभूत होता हुआ दिखाई दे रहा है। आज स्वच्छता सेवा अभियान के समापन के अवसर पर यह सेवा पखवाड़ा हमने जिस थीम के साथ मनाया वह ‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ थी।

उन्होंने स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों व संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित “स्वच्छता पखवाड़ा” समापन कार्यक्रम के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ की लागत की 19 परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं भोपाल नगर निगम के उपकरणों व विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...