13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदक्षिण कोरिया ने पेश की दुनिया की सबसे भारी परमाणु हथियार ले...

दक्षिण कोरिया ने पेश की दुनिया की सबसे भारी परमाणु हथियार ले जाने वाली बंकर बस्टर मिसाइल

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिण कोरिया ने ऐसी मिसाइल पेश की है, जिसमें दुनिया का सबसे भारी हथियार लगा सकते हैं. यह एक बैलिस्टिक मिसाइल है. जिसमें 9000 किलोग्राम वजनी वॉरहेड लगा सकते हैं. यानी पारंपरिक या परमाणु हथियार. ह्यूनमू-5 मिसाइल को 1 अक्टूबर 2024 को पेश किया गया. यह मिसाइल एक खतरनाक बंकर बस्टर भी है.

यानी जिस तरह की मिसाइल का इस्तेमाल इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मारने के लिए किया. उससे कहीं ज्यादा ताकतवर. कई गुना बड़ी और भयानक तबाही मचाने वाली. इसे Monster Missile भी बुलाया जा रहा है. 36 टन वजनी यह मिसाइल टारगेट पर गिरने से पहले एक्सोस्फेयर यानी वायुमंडल के बाहर जाती है.

दुनिया की कोई एयर डिफेंस तकनीक इसे रोक नहीं सकती
फिर वहां से नीचे की ओर तेजी से आती है. यह आवाज की गति से दस गुना ज्यादा स्पीड से टारगेट पर आती है. यानी 12,348 km/hr से भी ज्यादा स्पीड. इस स्पीड से आने वाली मिसाइल को रोक पाना या इंटरसेप्ट कर पाना दुनिया के किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम के बस का नहीं है.

जमीन में बने बंकर या अड्डों को तबाह कर देगी ये मिसाइल
इसकी रेंज 3000 किलोमीटर है. दक्षिण कोरिया ने इस सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को इसलिए बनाया है ताकि वह उत्तर कोरिया में जमीन के अंदर बने बंकरों, सुरंगों और शाफ्ट्स को खत्म कर सके. अगर जरूरत पड़ती है तो. इसे लॉन्च करने के लिए 18 पहियों वाले ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर का इस्तेमाल करते हैं.

इसका लॉन्चर भी कमाल का, 200 मिसाइल बनाने की तैयारी
इस ट्रक के सारे पहिए 45 डिग्री एंगल पर घूम सकते हैं. ताकि इसके लॉन्च प्लेटफॉर्म को किसी भी दिशा में कभी भी मोड़ा जा सके. दो स्टेज वाली यह मिसाइल सॉलिड प्रोपेलेंट तकनीक पर काम करती है. साउथ कोरिया इसे हाई पावर मिसाइल भी कहती है. दक्षिण कोरिया ऐसी 200 मिसाइलें बनाने की तैयारी में है.

दक्षिण कोरिया के किल चेन सिस्टम में शामिल की गई
साउथ कोरिया ने इस बात का दावा किया है कि उसने इस साल के शुरूआत में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था. इस समय दक्षिण कोरिया Kill Chain सिस्टम पर काम कर रही है. जिसमें तीन सिस्टम शामिल हैं. ये हैं- कोरियन एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम (KAMD), कोरिया मैसिव पनिशमेंट एंड रिटेलियेशन प्लान (KMPR) और अब ह्यूनमू-5 मिसाइल भी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...