15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedकपिल शर्मा पर भड़के मुकेश खन्ना, शो को बताया 'वल्गर', बोले- वो...

कपिल शर्मा पर भड़के मुकेश खन्ना, शो को बताया ‘वल्गर’, बोले- वो असभ्य आदमी…

Published on

मुकेश खन्ना, मनोरंजन की दुनिया के काफी टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार हैं. अपनी एक्टिंग स्किल्स के दम पर इन्होंने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है. ‘शक्तिमान’ जैसे सुपरहीरो की छवि इनकी 90 के दशक के लोगों के बीच बनी हुई है. मुकेश कभी भी अपनी बात को घुमा-फिराकर रखने पसंद नहीं करते. वो जो भी कहते हैं, एकदम सीधा तौर पर बोलते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा को ‘असभ्य’ बताया. साथ ही उनके शो को ‘वल्गर’ का टैग दिया.

मुकेश खन्ना ने रखा अपना पक्ष
मुकेश खन्ना से इंटरव्यू में पूछा गया कि वो क्यों ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. इसपर अपनी बात रखते हुए मुकेश खन्ना ने कहा- कपिल एक शानदार कॉमेडियन, इसमें कोई दोराय नहीं. बस मेरी वाइब्रेशन्स उनके साथ मैच नहीं करती हैं. मैंने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से ये बात कही भी कि मैं कपिल शर्मा के साथ कम्फर्टेबल महसूस नहीं करता हूं. मुझे दोनों ही शो काफी ‘वल्गर’ लगते हैं.

“‘कॉमेडी सर्कस’ में ये लोग एक स्किट परफॉर्म करते थे. कपिल ने उसमें ‘शक्तिमान’ का कॉस्ट्यूम पहना. कपिल के सामने एक लड़की थी. साइड में एक बेड रखा था. मैंने कहा कि ये क्या तरीका है. हमने इस किरदार को इतने अच्छे से बनाया और तुम बेड के पास ‘शक्तिमान’ का कॉ्ट्यूम पहनकर क्या दिखाना चाह रहे हो. आप ये सब सिर्फ कॉमेडी के लिए कर रहे हो. मैं कृष्णा को कॉल की और पूछा. उसने कहा कि ये एक्ट वो करने वाला था, पर फिर कपिल ने इसे किया.”

इसी इंटरव्यू में मुकेश ने एक और वाकया याद किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कपिल के साथ वो कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रहे थे. मुकेश ने कहा, “मैं और कपिल एक साथ एक ही इवेंट में आए. कपिल ने उस समय अपने करियर की शुरुआत की ही थी. कपिल, मेरे बराबर में 15-20 मिनट तक बैठा रहा और उसने मुझे ग्रीट तक नहीं किया. उसने अपना अवॉर्ड लिया और चला गया. कपिल मुझे बहुत असभ्य लगता है. जब कोई इस तरह बर्ताव करता है तो वो अपनी इज्जत गंवा चुका होता है. आप खुद को इतना बड़ा क्या ही समझते हो?”

बता दें कि कपिल शर्मा अपना कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर लेकर आए हैं. हर एपिसोड में जाने-माने सेलेब्स आते हैं और हंसी के ठहाके लगाते हैं. कपिल हर नए एपिसोड में कुछ अलग और नया करते दिखते हैं. पर मुकेश खन्ना को ये सब पसंद नहीं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...