13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजमैका के प्रधानमंत्री का काफिला संसद भवन के द्वार पर रोके जाने...

जमैका के प्रधानमंत्री का काफिला संसद भवन के द्वार पर रोके जाने की खबरें गलत, सरकारी सूत्रों का दावा

Published on

नई दिल्ली,

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के काफिले को नए संसद भवन के प्रवेश द्वार पर रोके जाने वाली रिपोर्टस को सरकारी सूत्रों ने खारिज किया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक मीडिया में आई कुछ खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं.कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के काफिले को नए संसद भवन के प्रवेश द्वार पर रोका गया था.

होलनेस सोमवार से चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं. दिल्ली में अपने कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वह बुधवार को वाराणसी पहुंचे थे. तीस मिनट तक मां गंगा की आरती देखने के दौरान कभी हाथ जोड़ते नज आए थे.

पीएम मोदी संग की थी द्विपक्षीय बैठक
आपको बता दें कि पीएम मोदी के साथ हुई बैठक के दौरान कई समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं. एक संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए पीएम मोदी ने जमैका के पीएम के साथ हुई बैठक पर कहा, ‘हमने कई वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की. हम सहमत हैं कि सभी तनावों और विवादों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए. हम मिलकर वैश्विक शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे। भारत और जमैका एकमत हैं कि United Nations Security Council सहित सभी global institutions में सुधार आवश्यक है. इन्हें समकालीन रूप देने के लिए हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे.’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...