15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedसेंसेक्स 1650 अंक धड़ाम, 10 लाख करोड़ डूबे... शेयर बाजार में अचानक...

सेंसेक्स 1650 अंक धड़ाम, 10 लाख करोड़ डूबे… शेयर बाजार में अचानक दहशत

Published on

नई दिल्ली,

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से जंग के जो हालात पैदा हुए हैं, उसका असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के रूप में देखने को मिला है. 900 अंक से ज्यादा टूटकर खुले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स देखते दी देखते 1650 अंक तक फिसल गया. इस गिरावट के चलते BSE Market Cap घट गया और एक झटके में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए.

टेंशन बढ़ने से बिगड़ा बाजार का मूड
दुनियाभर के शेयर बाजारों में Iran-Israel के बीच जंग के हालातों के चलते दहशत का माहौल है और भारतीय शेयर बाजार पर भी गुरुवार को इसका साफ असर देखने को मिला. ईरान के मिसाइल अटैक के जवाब में इजरायल भी बदले के लिए तैयार नजर आ रहा है और इस टेंशन से शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,266 की तुलना में 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर ओपन हुआ था और दोपहर 01.30 बजे तक ये 1650 अंक तक फिसलकर 82,600 के करीब आ गया था. NSE Nifty भी बेहाल नजर आ रहा है और अपने पिछले बंद 25,796.90 की तुलना में 270 अंक गिरकर 25,527 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत के बाद ये 500 अंक से ज्यादा टूट गया.

BSE MCap में आई बड़ी गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में आई इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों का बुरा हाल है. दरअसल, BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन अपने पिछले बंद 475.96 लाख करोड़ रुपये से घटकर खबर लिखे जाने तक 467.67 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था. इस हिसाब से देखें तो शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स को एक झटके में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ है.

रिलायंस समेत बिखरे ये 10 शेयर
शेयर बाजार में गुरुवार को आए भूचाल के बीच देश की सबसे बड़ी कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस (Reliance) समेत कई शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. अगर बीएसई की लार्जकैप कंपनियों को ही देखें, तो 30 में से 28 शेयर लाल निशान पर थे और इनमें 2 से 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. BPCL Share 4.60%, Tata Motors Share 3.80%, Asian Paints Share 3.66%, L&T Share (3.41%), Reliance Share (2.55%), Bajaj Finance Share (2.51%), Axis Bank Share (2.45%), Adani Ports Share (2.30%), Maruti Share (2.16%) और ICICI Bank Share (1.90%) की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.

मिडकैप-स्मालकैप का भी बुरा हाल
शेयर मार्केट (Share Market) में गिरावट के चलते न केवल लार्जकैप, बल्कि मिडकैप और स्मालकैप शेयरों का भी बुरा हाल नजर आया. BSE Midcap खबर लिखे जाने तक 928.65 अंक की गिरावट के साथ 48,55.81 पर आ गया. इस कैटेगरी में शामिल HindPetro Share 6.05% फिसलकर 417.80 रुपये पर, Godrej India Share 5.63% गिरकर 1124.10 रुपये पर, जबकि IRCTC Share 4.93% की गिरावट के साथ 885.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

स्मालकैप कैटेगरी में शामिल KamoPaints Share 9.97%, Edelweiss Share 5.90% तक फिसलकर कारोबार कर रहा था. बीएसई स्मालकैप में 884.06 फीसदी की गिरावट आई और ये गिरकर 56,566.79 के लेवल पर आ गया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...