17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट के कार्यपालक निदेशक को गवर्नर ने किया सम्मानित

बीएचईएल भोपाल यूनिट के कार्यपालक निदेशक को गवर्नर ने किया सम्मानित

Published on

— एसएम रामनाथन को स्‍मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल देकर अलंकृत किया

भेल भोपाल।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बीएचईएल भोपाल यूनिट के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन को राजभाषा कार्यान्‍वयन के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान, तकनीकी क्षेत्र में हिंदी का प्रयोग, डिजिटलाईजेशन एवं वित्तीय क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग पर जोर देने पर सम्मानित किया। उन्हें स्‍मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल देकर अलंकृत किया।

मध्‍यप्रदेश राष्‍ट्रभाषा प्रचार समिति का प्रतिष्ठित सम्‍मान हिंदीतरभाषी हिंदी सेवी सम्‍मान वर्ष—2024 का आयोजन हिंदी भवन परिसर, श्‍यामला हिल्‍स, भोपाल में सम्‍पन्‍न हुआ। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल थे। इस वर्ष समारोह में बीएचईएल भोपाल से तमिलभाषी एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल को मुख्‍य अतिथि द्वारा स्‍मृति चिहन, शाल एवं श्रीफल देकर अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभांरभ राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्‍त्री जी के चित्र पर माल्‍यार्पण, दीप प्रज्‍जवलन एवं राष्‍ट्रगान के साथ सम्‍पन्‍न हुआ। यह सम्‍मान प्रतिवर्ष केंद्रीय सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों, बैंको में राजभाषा हिंदी के प्रयोग में उल्‍लेखनीय योगदान देने वाले हिंदीतरभाषी हिंदी सेवियों को दिया जाता है। जिन्‍होंने अपने कार्यालय—उपक्रम में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए विशेष रूचि लेकर प्रतिबद्धता के साथ काम किया हो।

इस अवसर पर मप्रराभा प्रचार समिति के अध्‍यक्ष डॉ. सुखदेव प्रसाद दुबे, मंत्री संचालक कैलाशचंद्र पंत, रघुनंदन शर्मा, उपाध्‍यक्ष, प्रो. रंजना अरगडे, डॉ. संजय सक्‍सेना एवं बीएचईएल, भोपाल के अपर महाप्रबंधक (मासं) आरिफ अहमद सिद्दीकी, उप महाप्रबंधक (मासं) प्रज्‍जल आदक एवं राजभाषा टीम तथा भारी संख्‍या में हिंदी प्रेमी उपस्थित थे।

20 अक्टूबर के बाद हो सकती है ज्वाइंट कमेटी की बैठक
बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट में ज्वाइंट कमेटी की बैठक 20 अक्टूबर के बाद हो सकती है। इसके लिए केंद्रीय नेताओं से 21,22 व 23 अक्टूबर का समय मांगा गया है।

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...