10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान पहुंचे मलेशियाई पीएम ने कश्मीर को लेकर क्या कहा? खुश हो...

पाकिस्तान पहुंचे मलेशियाई पीएम ने कश्मीर को लेकर क्या कहा? खुश हो गए मियां शहबाज शरीफ

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गुरुवार को कहा कि उनका देश कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का समर्थन करने को प्रतिबद्ध है। इब्राहिम ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”कश्मीर पर हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन मानवाधिकारों के मुद्दे निश्चित रूप से हमारी चिंताएं हैं।”

अनवर इब्राहिम ने क्या कहा
इब्राहिम की यह टिप्पणी, स्पष्ट रूप से 1948 के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के संदर्भ में थी। इब्राहिम ने यह भी कहा कि मलेशिया कश्मीर मुद्दे पर ”स्वीकार्य माध्यमों से” बातचीत जारी रखेगा और प्रार्थना करता है कि ”यह मुद्दा सौहार्दपूर्ण ढंग से हल हो जाए।” रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपने देशों के बीच सहयोग के इतिहास को ध्यान में रखते हुए पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

पाकिस्तान-मलेशिया में किन मुद्दों पर हुई बात
पाकिस्तान और मलेशिया ने अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, वाणिज्य, कृषि, पर्यटन, शिक्षा और रक्षा सहित विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। द्विपक्षीय बैठकों का जिक्र करते हुए शरीफ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ”हमने व्यापार, निवेश के अवसरों, रणनीतिक व रक्षा सहयोग, पर्यटन, कृषि, हरित ऊर्जा, कुशल श्रम और युवा सशक्तीकरण पर चर्चा की।”

दोनों नेताओं ने एक दूसरे की तारीफ की
रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों में ठोस परिणाम प्राप्त करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तंत्रों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री इब्राहिम ने क्षेत्रीय वार्ता भागीदार के रूप में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ पाकिस्तान के निरंतर जुड़ाव की सराहना की। वहीं, शहबाज ने उन्हें 2025 में मलेशिया के आसियान की आगामी अध्यक्षता के लिए बधाई दी। मलेशियाई प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान और आसियान के बीच जुड़ाव के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया मंच में पाकिस्तान की बड़ी भूमिका के लिए समर्थन व्यक्त किया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...