10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने क्यों गिराया 9000 kg का बम, यूक्रेन का खंडहर शहर...

रूस ने क्यों गिराया 9000 kg का बम, यूक्रेन का खंडहर शहर तबाह, Video

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन के खारकीव ओब्लास्ट में एक शहर है वोवचान्स्क (Vovchansk). यहां पर हाल ही में रूस ने 9000 किलोग्राम वजनी FAB-9000 बम गिराया. पहले से ही खंडहर में तब्दील हो चुके शहर में इस धमाके का मकसद समझ नहीं आया. हो सकता है कि वह अपने दशकों पुराने बम का परीक्षण कर रहा हो. लेकिन आप विस्फोट का वीडियो देखेंगे तो इस बम की ताकत का अंदाजा हो जाएगा.

यह शहर रूस और यूक्रेन की सीमा के पास है. इस साल मई से पहले तक यहां पर करीब साढ़े 17 हजार लोग रहते थे. लेकिन जब यहां जंग शुरू हुई तो लोग भाग गए. बताया जाता है कि अब इस शहर में करीब 300 लोग हैं. क्योंकि पूरा शहर बर्बाह दो चुका है. चारों तरफ टूटी हुई इमारतों और सूनी सड़कों के अलावा कुछ भी नहीं है.

छोटा सा शहर इस साल मई में हुआ बर्बाद
इस शहर को 1674 में रूस ने बसाया था. खासतौर से यूक्रेनी विस्थापितों के लिए. यह शहर करीब 70.3 वर्ग किलोमीटर का है. जानते हैं हम इस बम के बारे में जिसे रूस ने इस जगह पर गिराया. इस बम का पूरा नाम है फुगास्नाया अवित्सोनाया बोंबा (FAB-9000). इस बम का कुल वजन 9000 किलोग्राम है. इस बम को 1950 के दशक के शुरुआत में बनाया गया था.

पूरे बम में सिर्फ टीएनटी भरा जाता है
इस बम की लंबाई करीब 5.05 मीटर है. यानी 16.56 फीट. व्यास 47 इंच है. इस पूरे बम के अंदर सि्फ और सिर्फ TNT भरा जाता है. 4297 किलोग्राम टीएनटी जब किसी टारगेट पर गिरता है. तो आधा किलोमीटर तक कुछ भी नहीं बचता. ईराक में यह बम बनाया जाता है. वहां उसे नस्र-9000 कहते हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...