10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हिज्बुल्लाह के एक-एक कमांडर को चुन-चुनकर मारेंगे...', बोले इजरायली सेना के चीफ

‘हिज्बुल्लाह के एक-एक कमांडर को चुन-चुनकर मारेंगे…’, बोले इजरायली सेना के चीफ

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल और ईरान की जंग समय के साथ-साथ उग्र होती जा रही है. इजरायल का दो टूक कहना है कि वह किसी भी हाल में हिज्बुल्लाह को बख्शने वाला नहीं है. लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले करने में जुटे इजरायल के सैन्य प्रमुख ने एक बार फिर हिज्बुल्लाह को लेकर कड़ी चेतावनी दी है.

इजरायली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी का कहना है कि हम पहले से ज्यादा प्रशिक्षित हो चुके हैं और एक भी हिज्बुल्लाह कमांडर को छोड़ने वाले नहीं हैं. हम उनका चुन-चुनकर सफाया करेंगे.

उन्होंने कहा कि उत्तरी इजरायल की सीमा के पास हिज्बुल्लाह के आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर नागरिकों की उत्तरी इजरायल की ओर सुरक्षित वापसी हो गई है. हम हिज्बुल्लाह के हर इन्फ्रास्ट्रक्चर को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए वहां जो भी रास्ते में आएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. हम भविष्य में हिज्बुल्लाह को इन जगहों पर पनपने नहीं देंगे.

हलेवी ने कहा कि हमने बेरूत और लेबनान घाटी में हिज्बुल्लाह का सबसे ज्यादा नुकसान किया है. लेबनान में हमारी सेनाएं हिज्बुल्लाह के ज्यादा से ज्यादा कमांडर्स के सफाए में लगी है. हमारी सेना अब पहले से अधिक प्रशिक्षित है, वह गाजा में जंग लड़ रही है और युद्ध के मैदान में उनका लक्ष्य स्पष्ट है.

हिज्बुल्लाह पर कहर बनकर टूटा इजरायल
हिज्बुल्लाह पर इजरायल के हमले में हसन नसरल्लाह सहित संगठन के कई बड़े कमांडर्स और अधिकारी मारे गए हैं. जिनमें हिज्बुल्लाह के सर्वोच्च कमांडर फौद शुक्र, सदर्न फ्रंट के कमांडर अली कराकी, ऑपरेशन रेड इब्राहिम अकील सहित हिज्बुल्लाह चीफ के तौर पर नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन भी शामिल हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...