9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी हिंदू विद्वान ने भगोड़े जाकिर नाइक को दिखाया आईना, कट्टरपंथ पर...

पाकिस्तानी हिंदू विद्वान ने भगोड़े जाकिर नाइक को दिखाया आईना, कट्टरपंथ पर पूछ लिया चुभता सवाल, मंच पर पढ़ा देवी श्लोक

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान पहुंचे भगोड़े जाकिर नाइक को ठीक उसके सामने ही हिंदू धार्मिक विद्वान ने कट्टर इस्लाम को लेकर आईना दिखाया है। पाकिस्तानी हिंदू विद्वान ने जाकिर नाइक के सामने मंच पर ही संस्कृत श्लोक पढ़कर अपनी बात की शुरुआत की। इसके बाद भागवत गीता का जिक्र करते हुए इस्लामिक उपदेशक से कट्टरपंथ पर सवाल पूछ लिया। पाकिस्तानी हिंदू प्रोफेसर मनोज चौहान के सवाल के बाद जाकिर नाइक जब जवाब देने आया तो इधर-उधर की बात करने लगा।

भागवत गीता का किया जिक्र
प्रोफेसर चौहान ने कहा, ‘भगवान श्रीकृष्ण ने भागवदगीता में कहा है कि हे मनुष्य समाज तेरी कर्मभूमि और तो अपने कर्मों से मापा जाएगा। तू कर्मों से भाग मत, तेरा कर्म ही तेरा कर्तव्य है और तेरा कर्तव्य ही तेरा धर्म है। लेकिन ये धर्म सिर्फ तेरे हित के लिए है, तो वह धर्म पाप की ओर जाने वाला है। इसलिए तू अपनों से मुक्त होकर समाज के लिए काम कर, वही मोक्ष का मार्ग है।’

जाकिर नाइक से पूछा मजहबी कट्टरपंथ पर सवाल
इसके बाद प्रोफेसर मनोज चौहान ने जाकिर नाइक से सवाल किया कि ‘पूरी दुनिया में, यहां तक कि भूमध्य सागरीय देशों में मजहब के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। इससे मजहब बदनाम हो रहा है। मेरा सवाल है कि पाकिस्तान समेत दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो मजहब के नाम पर अलगाव फैला रहे हैं, तो उसको रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए?’

इसके बाद जाकिर नाइक जब जवाब देने के लिए खड़ा हुआ तो सीधी बात करने के बजाय इधर-उधर के बारे में बताने लगा। जाकिर नाइक ने सवाल को दोहराते हुए कहा कि भाई साहब का सवाल बहुत अहम है कि आखिर मजहब के नाम पर झगड़ें क्यों होते हैं, इसका हल क्या है। जाकिर नाइक ने कहा, ‘मेरे पास कुरान की एक आयत है जिसे मैं मास्टर की कहता हूं।’ नाइक ने आगे बताया कि इसमें कहा गया है कि ‘आइए हम उस बात की तरफ चलते हैं, जो हमारे बीच एक है।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...