9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुस्लिम देशों ने दिया इजरायल को झटका! ईरान के साथ हुई जंग...

मुस्लिम देशों ने दिया इजरायल को झटका! ईरान के साथ हुई जंग तो इस बार किसका देंगे साथ, हो गया फैसला

Published on

दोहा

हिजबुल्लाह और ईरान से संघर्ष के बीच अब अरब देशों ने इजरायल को बड़ा झटका दिया है। इस सप्ताह दोहा में अरब देशों की बैठकें हुईं, जिसमें ईरान को ये भरोसा दिलाया गया कि वे तेहरान और इजरायल के बीच लड़ाई में तटस्थ बने रहेंगे। अरब देशों ने इस बात पर चिंता जताई की क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने से उनकी तेल सुविधाओं को खतरा हो सकता है। इसे इजरायल के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इसके पहले अप्रैल में ईरान के हमले समय अरब देशों ने इजरायल का साथ दिया था।

ईरान का इजरायल पर सबसे बड़ा हमला
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि कतर की तरफ से आयोजित एशियाई देशों की बैठक में हिस्सा लेने वाले खाड़ी के अरब देशों और ईरान के मंत्रियों ने आपसी बातचीत तनाव कम करने के इर्द-गिर्द केंद्रित की। ईरान ने इसी सप्ताह मंगलवार (1 अक्टूबर) को इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था।

तेहरान ने इसे इजरायल के हमास और हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेताओं की हत्या और गाजा व लेबनान में इजरायली अभियानों को बदला बताया था। शुक्रवार 4 अक्टूबर को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने खुतबे में इजरायल पर मिसाइल हमले को ‘सबसे कम सजा’ बताया।

इजरायल की जवाबी कार्रवाई की धमकी
हालांकि, तेहरान ने कहा है कि उसका हमला खत्म कर चुका है लेकिन अगर इजरायल ने उकसावे वाली कार्रवाई की तो फिर से निशाना बनाया जाएगा। वहीं, इजरायल ने ईरानी हमले का जोरदार जवाब देने का वादा किया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई में ईरान के अंदर तेल उत्पादन सुविधाओं को निशाना बना सकता है।

रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि इस समय हो रही सभी चर्चाओं में तनाव कम करने का मुद्दा सबसे ऊपर है। हालांकि, ईरान ने खाड़ी के तेल सुविधाओं पर हमला करने की धमकी नहीं दी है लेकिन उसने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल के समर्थन में सीधा हस्तक्षेप किया गया तो क्षेत्र में उनके हितों को निशाना बनाया जाएगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...