9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने हिजबुल्लाह के नए नेता साफीद्दीन को भी उड़ा दिया, नसरल्लाह...

इजरायल ने हिजबुल्लाह के नए नेता साफीद्दीन को भी उड़ा दिया, नसरल्लाह के ‘उत्तराधिकारी’ का काम तमाम

Published on

बेरूत:

हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के बाद अब उसका संभावित उत्तराधिकारी हाशेम साफीद्दीन भी मारा गया है। शुक्रवार को दक्षिणी बेरूत में इजरायली हमले में साफीद्दीन की मौत हो गई। हमले के दौरान वह समूह के नेताओं के साथ बैठक कर रहा था। सऊदी अरब के मीडिया आउटलेट अल हदाथ ने शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। इसके पहले शुक्रवार को इजरायली सेना (IDF) ने बताया था कि उसने बेरूत दक्षिणी उपनगर दहियाह में हमले में हिजबुल्लाह के संभावित नेता सफीद्दीन को निशाना बनाया था।

हालांकि, शुक्रवार को साफीद्दीन की मौत की पुष्टि नहीं हुई थी। तीन इजरायली अधिकारियों ने शनिवार सुबह न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि हमले में साफीद्दीन समेत हिजबुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक को निशाना बनाया गया था। साफीद्दीन हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद के रूप में समूह के राजनीतिक मामलों को संभालता था। वह जिहाद काउंसिल में भी था, जो समूह के सैन्य अभियानों का प्रबंध करती है।

नसरल्लाह का माना जा रहा था उत्तराधिकारी
साफीद्दीन हिजबुल्लाह के मारे गए नेता हसन नसरल्लाह का ममेरा भाई था और उसे संगठन के अगले नेता के रूप में देखा जा रहा था। माना जा रहा है कि इजरायली हमले के डर से समूह अपने नए नेता के नाम का ऐलान करने में देरी कर रहा है। इस बीच शनिवार को इजरायली वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक मस्जिद के अंदर स्थित हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पर हमला किया है।

आईडीएफ ने कहा कि हिजबुल्लाह के आतंकी कमांड सेंटर का इस्तेमाल सैनिकों और इजरायली नागरिकों के खिलाफ हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए कर रहे थे। आईडीएफ ने बताया कि कमांड सेंटर अस्पताल परिसर के अंदर मस्जिद में मौजूद था। हमला करने से पहले आईडीएफ ने कथित तौर पर स्थानीय निवासियों को टेक्स्ट मैसेज भेजे थे।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...