16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedठीक से काम नहीं कर रहा इंडिगो का नेटवर्क, एयरपोर्ट्स पर लगी...

ठीक से काम नहीं कर रहा इंडिगो का नेटवर्क, एयरपोर्ट्स पर लगी यात्रियों की लंबी-लंबी लाइन

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी इंडिगो का नेटवर्क-वाइड सिस्टम आउटेज का सामना कर रहा है। इस कारण यात्रियों को चेक-इन और बैगेज ड्रॉप के लिए एयरपोर्ट्स पर लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। करीब 12.30 पर सिस्टम में तकनीकी समस्या आई। इससे पूरे देश में फ्लाइट ऑपरेशंस और ग्राउंड सर्विसेज पर असर पड़ा है। इंडिगो ने 1.44 बजे एक्स पर लिखा कि हम वर्तमान में अपने पूरे नेटवर्क में एक अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं। इससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम पर असर हुआ है। इस कारण ग्राहकों को प्रतीक्षा समय बढ़ गया है। चेक-इन प्रोसेस धीमा हो गया है और एयरपोर्ट पर लंबी कतारें शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि हमारी एयरपोर्ट टीम सभी की सहायता करने और एक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। इंडिगो ने यात्रियों से कहा, ‘आश्वस्त रहें, हम जल्दी से जल्दी सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।’ कंपनी के इस ट्वीट पर यात्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इस यात्री ने लिखा कि लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E2380 एक घंटे से ज्यादा लेट है। लोग विमान के अंदर बैठे हैं। कई यात्रियों का कहना है कि इंडिगो की अब यह रोज की आदत हो गई है और कंपनी को परमानेंट अपना ऑपरेशन बंद कर देना चाहिए।

यात्रियों को परेशानी
दो हफ्ते पहले मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को विमान के अंदर चार घंटे से भी अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा था। तकनीकी कारणों से उड़ान में काफी देरी हुई थी। आखिरकार 18 घंटे की देरी के बाद विमान में मुंबई से कतर के लिए उड़ान भरी थी। इसी तरह कुछ दिन पहले दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट में भी यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। विमान के एसी ने काम करना बंद कर दिया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...