भेल भोपाल।
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया की टीम भेल क्षेत्र के जोन—14 में लगातार डेंगु—मलेरिया की रोकथाम को लेकर लगातार अलर्ट है। इसके तहत जगह—जगह सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिडकाव, स्प्रे आदि करवाया जा रहा है। नवरात्रि पर्व को देखते हुए शक्ति नगर, साकेत नगर क्षेत्र में झांकी स्थल व उनके आसपास सफाई करवाकर रंगोली बनाई गई।
